फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hooda lacks courage to send notice: Abhay Chautala

हुड्डा में नोटिस भेजने की हिम्मत नहीं : अभय चौटाला

Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Hooda lacks courage to send notice: Abhay Chautala
फोटो - सेक्टर सात में कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें नोटिस भेजा है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हुड्डा में नोटिस भेजने की हिम्मत नहीं है। यदि नोटिस भेजा गया है तो वह उसका करारा जवाब देंगे। चौटाला मंगलवार को सेक्टर-7 में गोहाना और बरोदा हलके की कार्यकर्ता सभा से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पर टिप्पणी को लेकर ढांडा खाप की ओर से माफी मांगने की मांग पर चौटाला ने कहा कि कोई भी चार लोग खड़े होकर कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग बिके हुए हैं और जाट समाज पर कलंक हैं।
विज्ञापन

चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बची है। मुख्यमंत्री पंजाब में रहते हैं और हरियाणा को बदमाशों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को नूंह में होगी रैली
चौटाला ने कहा कि 27 सितंबर को नूंह-मेवात में जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर ऐतिहासिक रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 75 एकड़ में लगाया जा रहा पंडाल भी कम पड़ जाएगा और रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed