फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozers run on three illegal colonies being developed on 12 acres

Sonipat News: 12 एकड़ में विकसित हो रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Wed, 09 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on three illegal colonies being developed on 12 acres
सोनीपत पट्टी मुसलमान की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करता बुल्डोज
सोनीपत। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सोनीपत पट्टी मुसलमान की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। करीब 12 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनियों में दो चहारदीवारी, दो ढांचे, 20 डीपीसी, सीवरेज सिस्टम, सीसी टाइल रोड और कच्चे रास्तों को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरटी शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों में सरकार सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं देती। ऐसे में लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता जांचने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनी विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग की ओर से सभी क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed