फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hooda did not develop Rohtak's younger brother Sonipat: Dushyant

रोहतक के छोटे भाई सोनीपत का हुड्डा ने नहीं किया विकास : दुष्यंत

Wed, 06 Dec 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hooda did not develop Rohtak's younger brother Sonipat: Dushyant
फोटो 40- सोनीपत के गोहाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों की बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं स
गोहाना। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत को रोहतक को छोटा भाई कहते हैं, लेकिन विकास के मामले की सोनीपत की 10 सालों तक अनदेखी की गई है। सोनीपत में कोई विकास कार्य नहीं किए। जबकि उनकी सरकार ने खरखौदा में मारुति का प्लांट लाकर सोनीपत वासियों के विकास का काम किया है। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कही। वह बुधवार को आहुलाना, भैंसवान खुर्द, महमूदपुर और बुटाना गांवों में दौरा कर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने पिछले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में शहरी तर्ज पर तेजी से गांवों में विकास कार्य करवाएं है। आज गांव में सभी सुविधाओं से लैस ई-लाईब्रेरी खोली जा रही हैं, प्रदेश में हर घर तक पेयजल, पक्की गलियां, दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए तेजी से कार्य किया गया है। प्रत्येक गांव में खेतों के सभी रास्तों को पक्का किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले जहां किसानों को अपनी फसल के दामों के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ता था, आज फसल बेचने के दो दिन में फसल का सारा पैसा सीधे किसान के खाते में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जमीन की फर्द तैयार करने के लिए नया सॉफ्टवेयर लिया गया है। इसके माध्यम से किसानों को अपनी जमीन की फर्द लेने के लिए पटवारखानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। जमाबंदी पोर्टल के माध्यम से जो फर्द यानी जमाबंदी निकाली जाएगी, उस पर क्यू आर कोड अंकित होगा। क्यू आर कोड अंकित होने के कारण ही इस फर्द को वेरीफाइड डॉक्यूमेंट माना जाएगा। सॉफ्टवेयर से जो जमाबंदी निकाली जा रही है, उससे किसान ऋण भी ले सकेंगे और पटवारी से हस्ताक्षर करवाने की भी जरूरत नहीं होगी। सरकार ने तकनीक के माध्यम से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था तैयार की है कि अब लोगों को घर बैठे ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और अन्य को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। गांव बुटाना के लोगों ने उप-मुख्यमंत्री के सामने जनता संस्था बुटाना को विश्वविद्यालय बनाने की मांग रखी, जिस पर उप-मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगे और विधानसभा सत्र के दौरान उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के साथ की संभावना को खारिज कर दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन तीन राज्यों में कांग्रेस को हार मिली है, उन राज्यों में हरियाणा के तीन दिग्गज नेता प्रभारी थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी ने कमान संभाली हुई थी।

इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन केसी बांगड़, जजपा के विधायक अमरजीत ढांडा, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, पवन खरखौदा, सुमित राणा, भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, संदीप गहलावत, डॉ. राममेहर राठी, जोनी लठवाल, शीलू खासा, रजनी मलिक, संदीप भनवाला सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 40- सोनीपत के गोहाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों की बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं स

फोटो 40- सोनीपत के गोहाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों की बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed