{"_id":"683ca9b68059ad68fe004d3b","slug":"honored-major-ashish-who-was-awarded-shaurya-chakra-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137446-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर आशीष का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर आशीष का किया सम्मान
Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के खरखौदा के गांव ककरोई में आयोजित समारोह में शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर आशीष
खरखौदा। गांव ककरोई में रविवार को शौर्य चक्र से सम्मानित आशीष दहिया की वीरता के सम्मान में उनके पैतृक गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण आशीष दहिया को खुली जीप में बैठाकर समारोह स्थल पर लाए। पूर्व सांसद रमेश कौशिक, मेयर राजीव जैन, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने उनको सम्मानित किया।
गांव ककरोई के सरपंच कर्मबीर फौजी ने बताया कि आशीष दहिया को हाल ही में देश के दूसरे सबसे बड़े शौर्य पुरस्कार शौर्य चक्र से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें एक ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस व वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया गया है। जैसे ही आशीष दहिया गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि आशीष दहिया नेअपने गांव का ही नहीं, बल्कि देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशीष दहिया ने कहा कि यह सम्मान पूरे गांव व क्षेत्र की देन है। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, राजबीर दहिया, आजाद भौरिया, बिजेंद्र दहिया, मेहताब सिंह दहिया, डाॅ. पंकज, डाॅ. नरेंद्र सहित विभिन्न गांव के सरपंच मौजूद रहे।