{"_id":"582f4e9e4f1c1b6136901825","slug":"honesty-note-bank-cash-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी ने चार हजार रुपये अधिक दिए, युवक ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी ने चार हजार रुपये अधिक दिए, युवक ने लौटाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
note
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की खरखौदा शाखा में गुरुवार को रोहणा गांव निवासी एक युवक विनय कुमार ने अपने खाते से 24 हजार रुपये की राशि कैश निकलवाई। बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण वहां पर युवक ने प्राप्त राशि नहीं गिनी। लेकिन जैसे ही वह अपने घर पहुंचा और रात्रि को पैसे गिनने लगा तो उसे पता चला कि बैंक कर्मचारी ने उसे गलती से 24 हजार की जगह 28 हजार रुपये की राशि दे दी है। इसके कारण बैंक के चार हजार रुपये की राशि अधिक आ गई है।
युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया और शुक्रवार की सुबह स्टेट बैंक में पहुंचा और बैंक मैनेजर कर्मबीर सिंह को पूरी जानकारी दी। बैंक मनेजर कर्मबीर सिंह का कहना है कि ऐसे ही लोगों को ईमानदारी पर चलना चाहिए। इन दिनों बैंकों में सैकड़ों ग्राहकों से लेन-देन होता है। कई बार कर्मचारी से चूक हो जाती है। इसलिए अगर गलती से ज्यादा कैश चला जाता है तो उसे वापस बैंक में जमा करा दें। ताकि बैंक कर्मियों को कोई दिक्कत और परेशानी न हो। बैंक प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने ईमानदार रोहणा निवासी विनय कुमार का धन्यवाद किया।