फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Home Minister Amit Shah reached Murthal of Sonipat Haryana

Sonipat: दरवाजा बंद कर बूथ पालकों को गृह मंत्री शाह ने दिया जीत का मंत्र, बोले- बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता

Tue, 14 Feb 2023 06:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 06:09 PM IST
सार

गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा जनता के बीच रहकर नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी के बीच फर्क बताएं। गृह मंत्री अमित शाह ने दरवाजा बंद कर 1833 बूथ पालकों को जीत का मंत्र दिया। बूथ पालकों को 12 टारगेट दिए। बूथ ग्रेडेशन 15 दिनों में पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah reached Murthal of Sonipat Haryana
सोनीपत में बूथ पालकों की बैठक में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के सोनीपत में दरवाजा बंद कर 1833 बूथ पालकों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। अब चुनाव तक सभी को जनता के बीच रहना है और सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बूथ पालकों को बूथ ग्रेडेशन समेत 12 टारगेट दिए हैं। बूथ ग्रेडेशन के काम को 15 दिनों में पूरा करने को कहा है। गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा जनता के बीच रहकर नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी के बीच के फर्क को बताएं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में बूथ पालकों की बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचने पर गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए भारत माता व पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सब्जियों की टोकरी भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। बूथ पालकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के लोग भी मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करना होगा।

इसके लिए 12 टारगेट पूरे करने होंगे। सबसे पहले बूथ ग्रेडेशन सिस्टम तैयार करना है, जिसकी सूची 15 दिनों में सौंप दी जाए। इसके अनुसार बूथों की स्थिति के हिसाब से ए, बी, सी व डी का ग्रेड दिया जाएगा और फिर इस ग्रेड को सुधारने का काम दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा के चुनाव चिह्न कमल की पेंटिंग होनी चाहिए।

बूथ पालकों व पन्ना प्रमुखों को सोशल मीडिया से जुड़े रहकर जनता तक पहुंचना होगा। हर वर्ग, जाति व धर्म के लोगों को भाजपा से जोडऩा होगा। उन्होंने साफ कहा कि अनुसूचित जाति में भी भाजपा की गहरी पैठ बननी चाहिए। अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को मंदिर के पुजारी से लेकर युवा संगठनों तक को साथ मिलाना होगा।

खिलाफत कर रहे सरपंचों के विरोधियों को साथ जोड़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि अब गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कुछ ऐसे सरपंच भी चुनकर आए हैं जो हमारी पार्टी की खिलाफत करने वाले हो सकते हैं। ऐसे में उनके विरोधियों को पार्टी से जोड़ा जाए। पार्टी को हर हाल में मजबूती देकर जीत दर्ज करानी है। उन्होंने बूथ स्तर पर सभी को जनता के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100वीं मन की बात सुनने के लिए प्रोत्साहित किया।


6 अप्रैल को सुबह 9 बजे 5 लाख घरों पर फहराएंगे पार्टी ध्वज : धनखड़
बूथ पालकों की बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि प्रदेश में 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे 5 लाख घरों पर पार्टी का झंडा एक साथ फहराया जाए। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं को उनके लक्ष्य निर्धारित कर बता दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 2024 में एक बार फिर प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य दिया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। प्रदेश की सभी सीट जीतकर वह प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed