{"_id":"69a5f4326536d53c4f03c67b","slug":"holi-of-flowers-was-played-at-the-bjp-district-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150368-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा जिला कार्यालय में खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा जिला कार्यालय में खेली फूलों की होली
Tue, 03 Mar 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के भारतीय जनता पार्टी के जिला स्वर्ण कमल कार्यालय सेक्टर-7 में कार्यकर्ताओं के सा
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्वर्ण कमल कार्यालय सेक्टर-7 में सोमवार को होली पर्व मनाया गया। होली मिलन समारोह में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
डीजे की धुन पर होली के पारंपरिक गीतों के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान निवर्तमान मेयर राजीव जैन, देवेंद्र कौशिक, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका दहिया उपस्थित रहे। बड़ौली ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति में प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, दिनेश अत्री, कार्यक्रम के संयोजक विनोद बैरागी तथा सह-संयोजक श्यामबीर जटवाड़ा रहे। संवाद