फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey player honored Sumit by giving bullet bike

हॉकी खिलाड़ी सुमित को बुलेट बाइक देकर किया सम्मानित

Wed, 18 Aug 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hockey player honored Sumit by giving bullet bike
हॉकी खिलाड़ी सुमित को बुलेट देकर सम्मानित करते हुए देवा सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक देवेंद - फोटो : Sonipat
गन्नौर। टोक्यो ओलंपिक में 41 वर्ष बाद कांस्य पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सुमित को देवा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार को सम्मानित किया। सोसायटी ने सुमित को उपहार स्वरूप बुलेट बाइक दी। देवा सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक देवेंद्र कादियान ने कहा कि खिलाड़ी सुमित का बचपन से हॉकी से लगाव था।
विज्ञापन

देवेंद्र कादियान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता, बल्कि भारतीय हॉकी का दोबारा जन्म हुआ है। कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा बने सुमित ने गांव के साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। निश्चित ही वह एक दिन स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनेंगे। हॉकी खिलाड़ी सुमित ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसके पीछे पूरे गांव का हाथ व भाई अमित की कुर्बानी है। शुरुआती दौर से ही गांव के लोगों ने उसकी खूब मदद की है। इस दौरान प्रवेश, अमित, विपिन, विक्रम, सचिन, रिंकू, मंजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed