फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey player Abhishek Nain was honoured with Arjun Award in Sonipat

Haryana: हॉकी खिलाड़ी अभिषेक को मिला अर्जुन पुरस्कार, मनु को राष्ट्रपति ने खेल रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

Fri, 17 Jan 2025 03:38 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से 4 खेल रत्न और 32 अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई। इसमें जिला के गांव नांधा निवासी नितेश लुहाच का नाम भी शामिल रहा। दादरी के जिला बनने के बाद पहली बार किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिला है।

विज्ञापन
Hockey player Abhishek Nain was honoured with Arjun Award in Sonipat
भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक नैन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के मयूर विहार निवासी भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक नैन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिससे परिवार व जिले में खुशी का माहौल है। अभिषेक नैन पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे है। अभिषेक नैन को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। अभिषेक ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए दो फील्ड गोल किए थे।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव भादी के अभिषेक नैन लगातार कई वर्षो से फील्ड हॉकी में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह फिलहाल पुरुष हॉकी इंडिया लीग में श्राची रारह बंगाल टाइगर्स की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन पुरस्कार मिलने पर पिता सत्यनारायण ने कहा कि बेटे ने अपने खेल से परिवार का नाम ऊंचा किया है। यह पुरस्कार बेटे की मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन




मां सुरत देवी ने बताया कि अभिषेक को 11 साल की आयु में जामुन के पेड़ से गिरकर चोट लग गई थी। जिसमें नस फट गई थी व 10 से ज्यादा टांके आए थे। तब भी बेटे ने हार न मानते हुए अभ्यास नहीं छोड़ा था। मना करने के बावजूद हॉकी खेलने की जिद्दी पर अड़ा रहा। तब प्रशिक्षक शमशेर ने घर वालों को मनाया व दोबारा हॉकी शुरू करवाई। आज बेटे को मेहनत का फल अर्जुन पुरस्कार के माध्यम से मिला है। भाई आशीष नैन ने भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि आज परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक नैन की उपलब्धियां
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत व एशियन खेलो में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। साल 2023 में धनराज पिल्ले अवार्ड फॉर बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ द ईयर रहे।

मनु को खेल रत्न मिलने पर गांव में ख़ुशी का माहौल, बच्चों ने किया डांस

शूटर मनु भाकर को खेल रत्न अवार्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया हैं। इस पर मनु के गांव गोरिया में खुशी का माहौल हैं। गांव में स्थित स्कूल के बच्चों ने डांस कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इसका अलावा स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्कूल में बूँदी का प्रसाद भी वितरित किया गया। बच्चों ने स्कूल में मनु को टीवी पर खेल रत्न अवार्ड देखते हुए लाइव देखा। मनु को अवार्ड मिलने पर बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। बच्चों का कहने थी कि मनु उनके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।



उपलब्धियों भरा रहा है मनु का सफर
2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा जवाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई। उन्होंने 2018 में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता उसी वर्ष 16 साल की उम्र में, उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया।

ये भी हैं उपलब्धि
मई 2019 में मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। भीम अवार्ड से भी सम्मानित चुकी हैं।ओलंपिक में व्यक्तिगत में कांस्य व टीम के साथ कांस्य पदक प्राप्त करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही है।

दिव्यांगता को पछाड़, नितेश लुहाच ले आए अर्जुन अवार्ड...

चरखी-दादरी के बाढड़ा उपमंडल के नांधा गांव निवासी पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नितेश लुहाच को भारत सरकार ने शुक्रवार को अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले नितेश जिले के नौवें खिलाड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में नितेश को यह सम्मान दिया। दूसरी ओर इस खुशी के मौके पर नांधा गांव में परिवार के सदस्यों ने जश्न भी मनाया।

बता दें कि इसी माह केंद्र सरकार की ओर से 4 खेल रत्न और 32 अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई। इसमें जिला के गांव नांधा निवासी नितेश लुहाच का नाम भी शामिल रहा। दादरी के जिला बनने के बाद पहली बार किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिला है। हालांकि जिला बनने से पहले आठ खिलाड़ी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। नितेश के पिता बिजेंद्र लुहाच ने बताया कि नितेश अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय और करीब 15 राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। साल 2024 में हुए पैरा ओलंपिक में भी नितेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। शुक्रवार को नितेश को अर्जुन अवार्ड मिल गया और इससे परिवार बेहद खुश है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने नितेश लुहाच व परिजनों को बधाई दी।

हादसे में पांव गंवाने से छूटा फुटबाल खेलना, हिमाचल में थामा बैडमिंटन रैकेट
दरअसल, नितेश स्कूल समय में फुटबाल अच्छा खेलते थे जबकि बैडमिंटन को वो सामान्य तौर पर खेलते थे। 15 वर्ष की उम्र में हुए रेल हादसे में नितेश ने पांव गंवा दिया और फुटबाल चोलना छूट गया। छह माह तक बेड रेस्ट किया और इसके बाद नितेश ने पढ़ाई शुरू की। आईआईटी मंडी में नितेश को बैडमिंटन खेलता देख एक कोच ने प्रेरित किया और इसके बाद तो नांधा का लाडला सफलता के झंडे गाढ़ता चला गया।

पहले दादरी के इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड
नितेश लुहाच से पहले गीता फोगाट, बबीता फोगाट, महेंद्र सिंह राणा, विनेश फोगाट, संजय फोगाट, राजकुमार सांगवान, कविता चहल, कैप्टन हवा सिंह को अर्जुन अवार्ड मिला हुआ था। जिला बनने के बाद किसी खिलाड़ी को अवार्ड नहीं मिल पाया था और अर्जुन अवार्ड का सूखा शुक्रवार को नितेश ने दूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed