फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   History-sheeter murdered by beating him with sticks

Sonipat News: लाठी-डंडे से पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Tue, 29 Oct 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter murdered by beating him with sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना (सोनीपत)। गांव खानपुर कलां की राजकीय प्राथमिक पाठशाला की तरफ दोस्त के साथ घूमने गए युवक की दो गाड़ियों से आए 10-12 हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर ईंटों से भी हमला किया। युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव खानपुर कलां निवासी सोनू ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनका भाई मोनू उर्फ मूसा (23) रविवार की रात अपने दोस्त गांव के ही प्रिंस के साथ बजाना रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की तरफ गया था। स्कूल के पास जाने के बाद मोनू खड़ा हो गया और प्रिंस दूध की थैली लेने दुकान पर चला गया। तभी काले रंग की दो स्कॉर्पियो वहां पहुंची। उसपर सवार होकर आए 10-12 युवकों ने मोनू पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया। मुंह व सिर पर चोट लगने से मोनू लहूलुहान हालत में बेसुध होकर गिर गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोनू को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में सोनू के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना गोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर जांच कराई। सोनू ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के समय सोनू कुंडली स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की कोशिश समेत सात-आठ मामलों में नामजद था मोनू

हमले का शिकार हुआ मोनू उर्फ मूसा हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़े के सात-आठ मामलों में नामजद रहा है। उसके खिलाफ जनवरी 2020 में गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। तब पुलिस ने उसे और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वह सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर था।


वर्जन

युवक की हत्या के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई का कहना है कि रंजिशन उनके भाई की हत्या की गई है। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर महिपाल, थाना प्रभारी, सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed