फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Highlights environmentally friendly technologies, recycling opportunities and air pollution

Sonipat News: पर्यावरण अनुकूल तकनीक, री-साइक्लिंग के अवसर व वायु प्रदूषण पर डाला प्रकाश

Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Highlights environmentally friendly technologies, recycling opportunities and air pollution
फोटो 22- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्याें के
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से पराली : एक पूंजी शीर्षक पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, लोगों को फसल अवशेष के पर्यावरणीय उपयोग, पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों पर जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों, री-साइक्लिंग के अवसरों, धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम को युवाओं में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों की ओर से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।
वीडियो बनाओ स्पर्धा में अलंकिता प्रथम
कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो बनाओ प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने स्मार्ट सीडर्स, बायोमास रूपांतरण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, सतत कृषि पद्धतियों पर आधारित वीडियो तैयार किए। प्रतियोगिता में अलंकिता प्रथम, खुशी द्वितीय, साक्षी तृतीय, डिंपल, अनीशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मनीता, रश्मि दहिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका वर्मानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आलोक स्तंभिका’ का किया विमोचन
महाविद्यालय में वर्ष 2025 की पत्रिका ‘आलोक स्तंभिका’ का विमोचन किया गया। पत्रिका का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने किया। उन्होंने पत्रिका संपादकीय टीम के प्रयास, छात्राओं की साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को खुलकर व्यक्त करने पर सराहा। डॉ. ओपी परूथी ने छात्राओं को भविष्य में ज्ञान, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता के प्रसार के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।


राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी स्पर्धा की विजेता तनु का स्वागत
राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तनु का प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शाहबाद स्थित मारकंडा राष्ट्रीय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस पर किया गया। प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. निहारिका, कुसुम, पल्लवी ने मार्गदर्शन किया। शिक्षकों की बताई हुई राह पर चलते हुए कुल 32 प्रतिभागियों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed