फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Her husband lost his job, yet her spirit remained unbroken; 1.5 acres of land transformed Reena's life.

Sonipat News: पति की नौकरी गई फिर भी नहीं नहीं टूटा हौसला, डेढ़ एकड़ जमीन ने संवारी रीना की जिंदगी

Mon, 07 Sep 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Her husband lost his job, yet her spirit remained unbroken; 1.5 acres of land transformed Reena's life.
सोनीपत। सीमित जमीन का सही योजना और बाजार की समझ के साथ इस्तेमाल किया जाए तो वह किसान परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन सकती है। शहजादपुर गांव की प्रगतिशील महिला किसान रीना देवी ने करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती और बहुफसली पद्धति अपनाकर इसे व्यवहार में उतारा है। उन्होंने खेती को केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा। खाद्य प्रसंस्करण को भी आय का जरिया बनाया है।
विज्ञापन

आकाशवाणी रोहतक के एक कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए रीना देवी ने बताया कि पति कपिल की नौकरी छूटने के बाद परिवार के सामने आर्थिक चुनौती खड़ी हुई। ऐसे समय में उन्होंने खेत को ही आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने का निर्णय लिया। प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के साथ उन्होंने अचार और मुरब्बा तैयार करने का प्रशिक्षण भी लिया। धीरे-धीरे खेती और प्रसंस्करण के इस मॉडल से परिवार की आमदनी मजबूत होने लगी।
विज्ञापन

किसान यदि परंपरागत तरीके से एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय बहुफसली खेती और उचित फसल चक्र अपनाएं तो जोखिम कम किया जा सकता है। उनके खेत में बागवानी के साथ गन्ना, गेहूं, सरसों और हल्दी समेत विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। लगातार बढ़ती लागत के दौर में केवल उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है। खेती की लागत कम करने और जमीन की उत्पादकता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती जैसे विकल्पों पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी नहीं, प्रसंस्करण से बढ़ेगी कमाई
रीना देवी ने किसानों को फसल के साथ उसके मूल्य संवर्धन पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उनके अनुसार किसान अक्सर अपनी उपज सीधे मंडी में बेच देते हैं, जबकि उसी उत्पाद को प्रसंस्कृत कर अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। हल्दी को कच्चे रूप में बेचने के बजाय उसका पाउडर तैयार किया जाए तो बेहतर कीमत मिल सकती है। इसी तरह अमरूद, गन्ना, आम और आंवला जैसे उत्पादों से सिरका, मुरब्बा और अचार तैयार कर बाजार में बेचने से आमदनी बढ़ाई जा सकती है।


छोटी जमीन, बड़ी सोच को बनाया खेती का आधार

रीना देवी का मानना है कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक तकनीक नहीं, बल्कि कम संसाधनों में बेहतर आय हासिल करने का रास्ता भी है। किसान यदि बहुफसली खेती, प्रसंस्करण और सीधे बाजार तक पहुंच को अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएं तो एक से दो एकड़ जमीन में भी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed