फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Helicopters, rain dance squirt guns will shower colors, smog bombs will spread gulal.

Sonipat News: हेलिकॉप्टर, रेन डांस पिचकारियां करेंगी रंगों की बारिश, स्मॉग बम उड़ाएगा गुलाल

Fri, 27 Feb 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Helicopters, rain dance squirt guns will shower colors, smog bombs will spread gulal.
कच्चे क्वार्टर बाजार में होली की रंग-बिरंगी पिचकारियों से सजी दुकान। संवाद - फोटो : 1
सोनीपत। होली पर्व को लेकर बाजार रंग-गुलाल, विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों, बिस्कुट-चॉकलेट और ड्राई फ्रूट की मालाओं से सजने लगे हैं। हर्बल गुलाल की खुशबू से बाजार महक रहे हैं। इस बार बच्चों को लुभाने के लिए हेलिकॉप्टर, रेन डांस जैसी पिचकारियां होली पर पानी की बौछार करेंगी। साथ ही स्मॉग बम रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल उड़ाएगा।
विज्ञापन

गुलाल के साथ 288 शॉट का पटाखा, हथौड़ा, भाला, बैट-बॉल जैसे खिलौनों के रूप में पिचकारियों के साथ प्रेशर टैंक व पाइप पिचकारी बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। युवाओं के लिए रंग-बिरंगे स्प्रे के साथ नए आइटम के रूप में स्मॉग बम आए हैं।
विज्ञापन

कच्चा क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14 व 23 मार्केट, गुड़ मंडी, हलवाई हट्टा, बस अड्डा, बड़ा बाजार, गोहाना रोड में होली के रंगों से दुकानें सज चुकी हैं। कच्चे क्वार्टर में होली की सामग्री को लेकर दुकान लगाने वाले नरेश कुमार, प्रमोद, सुनील, अभिषेक ने बताया कि फिलहाल होली के सामान की खरीदारी के लिए कम ग्राहक आ रहे हैं। एक-दो दिन में भीड़ बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर ग्राहकों के लिए मुर्गा छाप, श्रीगणेश के रंग, रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल, बच्चों के लिए खिलौनों वाली पिचकारी से लेकर टैंक पिचकारी तक मंगवाई गई है। शाम खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि एक-दो दिन बाद होली के सामान की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगा।

-------------
फॉग आइटम से बनेगा रंगों के धुएं का गुबार
होली पर्व को लेकर इस बार नई आइटम के रूप में हेलिकॉप्टर व रेन डांस पिचकारी के साथ स्मॉग बम व जादुई गिलास युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। स्मॉग बम में आग लगाने से रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल की बौछार होगी। जादुई गिलास में पानी डालने के बाद रंग-बिरंगा पानी बाहर निकलेगा। कई अन्य फॉग आइटम में आग लगाते ही अलग-अलग रंगों के धुएं का गुबार बाहर निकलेगा। हेलीकॉप्टर व रेन डांस पिचकारी पानी की बौछार करेंगे।

ड्राई फ्रूट से तैयार मालाओं का बना क्रेज
किराना दुकानदार दीपक दुआ व अमित कुमार ने बताया कि इस बार होली पर्व पर बिस्कुट-टॉफी से बनी मालाओं का क्रेज कम हो रहा है। ग्राहक ड्राई फ्रूट से बनी मालाएं ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन मालाओं को काजू, बादाम, पिस्ता, मखाना, मिश्री आदि से बनाया जा रहा है। ड्राई फ्रूट के वजन के हिसाब से माला का रेट तय किया जाता है।
होली संबंधी उत्पादों के दाम
खिलौना पिचकारी - 20-250 रुपये
प्रेशर पिचकारी - 150-650 रुपये
टैंक पिचकारी - 200-800 रुपये
हर्बल गुलाल पैकेट - 40-250 रुपये
मुर्गा छाप रंग पैकेट - 40-100 रुपये
गुलाल पैकेट - 20-50 रुपये
स्प्रे - 50-150 रुपये
स्मॉग बम - 50-550 रुपये
जादुई गिलास - 50-180 रुपये
गोल्डन-सिल्वर पेस्ट - 30-50 रुपये
ड्राई फ्रूट माला - 200-500 रुपये
बिस्कुट-टॉफी-चॉकलेट माला - 100-250 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed