{"_id":"6116c6cc8ebc3ee009204166","slug":"heavy-vehicles-stopped-entrering-from-today-6-pm-sonipat-news-rtk6209020106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों का आज शाम छह बजे से दिल्ली में प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों का आज शाम छह बजे से दिल्ली में प्रवेश बंद
विज्ञापन
नाका लगाकर वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। समारोह स्थल के सामने से वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। शहर की निगरानी के लिए 72 राइड, 33 पीसीआर व डायल-112 की 27 गाडिय़ों को तैनात किया गया है। वहीं किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर निजी वाहनों के जाने पर रोक
समारोह स्थल पर निजी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। केवल फ्लैग लगी गाड़ी व सरकारी वाहन ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने वाले वाहनों के लिए सात अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सामान्य पार्किंग की व्यवस्था मिनी सचिवालय कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सोनीपत के सामने खाली पड़े मैदान व जिला कारागार के बाहर खाली मैदान में बनाई गई है।
गंतव्य तक ऐसे पहुंचें
कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। जिन वाहन चालकों को सोनीपत शहर से गोहाना की तरफ जाना है, ऐसे वाहन चालक महलाना चौक से महलाना रोड, सेक्टर-23, सोनीपत होते हुए, गांव गढ़ी ब्राह्मणान से वापस गोहाना रोड पर आकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार से गोहाना की तरफ से सोनीपत आने वाले वाहन गोहाना रोड बाईपास से मुडकर, जाहरी रेलवे फ्लाइओवर जटवाड़ा होते हुए सोनीपत व आगे अपने गंतव्य तक पहुंचे सकते हैं। इसके लिए छोटूराम चौक, महलाना चौक हनुमान मंदिर के निकट व हेबीटेट क्लब मोड़, गोहाना बाईपास, नंदी चौक सोनीपत पर छह नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन हमले से सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
पुलिस के पास ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट आया है। जिसे लेकर पुलिस ने कड़े प्रबंध किए है। एसपी ने इसे लेकर स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दिलवाई है। वहीं ड्रोन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कहीं को कोई ड्रोन दिखाई देगा तो उस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई।
पुलिस लगातार कर रही रात्रि गश्त, संदिग्धों पर रख रही नजर
पुलिस टीम संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है। इसके लिए रात्रि को विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों व बस्तियों में जाकर संदिग्धों की जांच कर रही है। किराएदारों की पुलिस वैरीफिकेशन कराना आवश्यक है। ऐसा न करने पर पुलिस 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।
दिल्ली में 14 अगस्त शाम छह बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
दिल्ली से सटा होने की वजह से सोनीपत सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। ऐसे में दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 14 अगस्त की शाम छह बजे से बॉर्डर सील करने का फैसला किया है। कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के कारण पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश 14 अगस्त की शाम छह बजे से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने लगाए 30 नाके
जिले भर में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से 30 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर वाहनों की विशेष जांच की जाएगी। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा। किसी संदिग्ध को रोककर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस शहर सोनीपत व हाईवे के साथ ही खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में भी पुलिस नाके स्थापित करेगी।