{"_id":"65f869fd3a8c792c130fac10","slug":"health-workers-did-not-get-two-months-salary-in-womens-medical-college-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115527-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला दो महीने का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला दो महीने का वेतन
Mon, 18 Mar 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मियों को दो महीने का वेतन नहीं मिला है। स्वास्थ्यकर्मियों ने अब निदेशक से शिकायत दी है। निदेशक ने स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन की मांग को लेकर मुख्यालय में पत्र लिखा। आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द दो महीने का वेतन दिया जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह करीब 8 से 10 साल से मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे हैं। वह पहले अनुबंध के तहत कार्यरत थे। करीब तीन साल पहले उनको अनुबंध से हटाकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगाया गया था। इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों से दो महीने काम कराया गया लेकिन उन्हें अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने वेतन न मिलने को लेकर कई बार आला अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अब उन्होंने निदेशक के सामने अपनी मांग रखी है। वेतन न मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
बीपीएस महिला मेडिकल काॅलेज खानपुर कलां के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से वेतन नहीं मिलने की शिकायत मिली है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। जल्द ही स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।