फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health Minister Aarti Singh Rao reached Sonipat; took dig at Congress over EVM

Haryana: सोनीपत पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव; EVM को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, विपक्ष से मांगा जवाब

Thu, 05 Dec 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

सोनीपत जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल को लेकर विधायक निखिल मदान के साथ काफी चर्चा की गई है। नये सीएमओ की नियुक्ति की गई है। चर्चा में नागरिक अस्पताल में बदलाव का विषय भी शामिल रहा।

विज्ञापन
Health Minister Aarti Singh Rao reached Sonipat; took dig at Congress over EVM
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में बीमा सखी योजना के तहत 33 हजार सखी बनाई जाएंगी, ताकि सभी लोगों को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि बीमा सखी योजना के तहत सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा की सरकार बनी तो ईवीएम में गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी थी तो कांग्रेस इस बात का भी जवाब दे। 

विज्ञापन


मंत्री आरती सिंह राव 9 दिसंबर को पानीपत में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सोनीपत पहुंची। सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर कहा कि किसानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन




किसानों की सुनवाई कमेटी के माध्यम से की जाएगी। किसानों की मांग पर पंजाब व हरियाणा के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं। सरकार किसानों की सभी मांगों पर सुनवाई कर रही है। प्रदेश में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी के अनुसार ही होती है। आरती सिंह राव ने कहा कि अगर किसान किसी अन्य प्रदेश से हैं तो वह अपने ही प्रदेश में प्रदर्शन करें, हरियाणा से क्यों। किसी भी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखा जा सकता है, सरकार हर बात सुनने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में बदलाव जरूरी
जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल को लेकर विधायक निखिल मदान के साथ काफी चर्चा की गई है। नये सीएमओ की नियुक्ति की गई है। चर्चा में नागरिक अस्पताल में बदलाव का विषय भी शामिल रहा। नागरिक अस्पताल में बदलाव लाना जरूरी है। यहां जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें वक्त के साथ दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed