{"_id":"6aef6bbe5cc664029e08acca","slug":"health-department-and-fire-team-on-alert-for-diwali-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-128910-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग और फायर टीम अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग और फायर टीम अलर्ट
विज्ञापन
-फोटो 88 : बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
बहादुरगढ़। रोशनी के पर्व दिवाली के दिन अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पताल के साथ-साथ अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्रवासी बेफिक्र होकर दिवाली मनाएं। नागरिक अस्पताल में बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं नेत्र, हड्डी और त्वचा रोग विशेषज्ञों को भी अलर्ट किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल रहेंगे।
8 नवंबर को बहादुरगढ़ में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली के मौके पर 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने या किसी अन्य प्रकार की बीमारी की स्थिति में एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी और पीड़ित को अस्पताल लेकर आएगी।
दिवाली के मौके पर अस्पताल में सभी सुविधाएं तैयार की गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर आपात स्थिति में तैयार रहेंगे। एंबुलेंस सेवाएं भी सुचारु रहेंगी। इसकी पूरी तैयारियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन
-डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।
बहादुरगढ़ में दिवाली के मौके पर सभी फायर ब्रिगेड कार्यालयों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। कहीं से भी कोई दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंचेंगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं।
-रविंद्र कुमार, फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।
-फोटो 88 :