{"_id":"68a626cc3175ba49fe056537","slug":"health-checkup-of-elderly-people-in-old-age-home-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140971-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Thu, 21 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के वेस्ट रामनगर स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कराते अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से बुधवार को वेस्ट रामनगर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित शिविर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. हरे राम वर्मा ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की।
पैनल के अधिवक्ता विक्रम सैनी ने बुजुर्गों को उनके अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया। उन्हें बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी को कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अपनी समस्याओं को लेकर पैनल के अधिवक्ताओं से मिल सकते हैं। पेंशन व अन्य समस्या को लेकर कोई सुनवाई न हो रही हो, कोर्ट में कोई केस लंबित हो तो उसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हे।
विज्ञापन
13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सोनीपत कोर्ट परिसर में किया जा रहा है। इसमें अपने लंबित मुकदमों को रखकर जल्द न्याय प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष आनंद कुमार भी मौजूद रहे।