{"_id":"6aada0cf88e0a21756070561","slug":"he-pm-awas-yojana-to-complete-their-houses-by-sonipat-news-c-196-1-nnl1004-145499-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएम आवास योजना के 100 लाभार्थियों को 25 सितंबर तक मकान पूरा करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएम आवास योजना के 100 लाभार्थियों को 25 सितंबर तक मकान पूरा करना अनिवार्य
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 के तहत लाभ लेने वाले 100 लाभार्थियों को अपना मकान निर्माण कार्य पूरा कर कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत कुल 205 लाभार्थियों को लाभ दिया गया था, जिनमें से 100 लाभार्थियों ने अभी तक अपना निर्माण कार्य पूरा होने की सूचना कार्यालय में नहीं दी है।
भारत सरकार की ओर से योजना के तहत लंबित मकान निर्माण कार्यों को 25 सितंबर तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। संबंधित लाभार्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना मकान का कार्य पूर्ण कर इसकी सूचना संबंधित कार्यालय में दें, ताकि उनके आवेदन पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके।
नगर परिषद के ईओ जोगेंद्र कालीरमणा ने बताया कि 25 सितंबर के बाद योजना के तहत लंबित मामलों पर कोई सुनवाई नहीं होगी। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने या कार्यालय को सूचना नहीं देने की स्थिति में आवेदन रद्द होने की जिम्मेदारी संबंधित लाभार्थी की स्वयं होगी। ऐसे में सभी संबंधित लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते निर्माण कार्य पूरा कर कार्यालय को इसकी जानकारी दें, ताकि योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।