फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hasla's election concluded, Anita Duhan became the district president after winning by 97 votes

Sonipat News: हसला का चुनाव संपन्न, 97 मतों से जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष बनी अनीता दूहन

Thu, 26 Dec 2024 12:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Hasla's election concluded, Anita Duhan became the district president after winning by 97 votes
सोनीपत। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला अध्यक्ष और मुंडलाना व गन्नौर खंड के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव कराया गया। चुनाव संगठन के अध्यक्ष सतपाल संधू की देखरेख में मॉडल टाउन स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इसमें हिंदी प्राध्यापिका अनीता दूहन 97 मतों से जीत दर्ज करते हुए जिलाध्यक्ष बनी। प्रदेशाध्यक्ष संधू ने बताया कि हसला का चुनाव तीन साल में करवाया जाता है। हसला के जिलाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार सत्यनारायण, राजकुमार, अनीता दूहन व डाॅ. जितेंद्र चुनाव मैदान में डटे थे। बुधवार को हुए मतदान में जिले भर से 850 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्राध्यापिकाओं ने आगे आकर मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंदी प्राध्यापिका अनीता दूहन को 369 वोट, उनके प्रतिद्वंद्वी डाॅ. जितेंद्र को 272 वोट, सतनारायण को 107 व राजकुमार को 100 वोट मिले। जबकि दो वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनीता दूहन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसे पूरी ईमानदारी से निभांएगी। प्राध्यापकों की समस्याओं और लंबित मांगों को पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष काे सहायक परियोजना समन्वयक अमित भनवाला, एपीसी रूपेंद्र पूनिया, प्रवीण कुमार, दिनेश मलिक, सतीश छिक्कारा, नवीन कुमारी सहित अन्य ने बधाई दी।
विज्ञापन


पांच खंडों में सर्वसम्मति से चुने अध्यक्ष, दो पर चुनाव
सभी खंडों में अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाया है। पांच खंडों में अध्यक्ष का पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इनमें सोनीपत खंड में नरेंद्र कुमार, खरखौदा में प्रवीण कुमार, राई में मीनाक्षी, कथूरा में मनोज कुमार व गोहाना में सुनीता हुड्डा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि गन्नौर व मुंडलाना में एक नाम पर सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। गन्नौर खंड में अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार व जयबीर दहिया आमने-सामने रहे। मतदान के बाद सुनील को 151 व जयबीर को 26 वोट मिले। जबकि मुंडलाना खंड में अध्यक्ष के लिए जगदीश चंद्र व जोगेंद्र के बीच मुकाबला रहा, इसमें जगदीश को 82 व जोगेंद्र को 38 वोट मिले।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed