फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryanvis once again dominated the trials of the Senior World Wrestling Championship

Haryana: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रहेगा म्हारा दबदबा, 30 में से 18 हरियाणवी जाएंगे बेलग्रेड

Sun, 27 Aug 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 01:19 AM IST
सार

पटियाला में हुए ट्रायल में हरियाणा के पहलवानों का दम दिखाई दिया। महिला वर्ग में सात, फ्री स्टाइल में छह तो ग्रीको रोमन में पांच पहलवानों ने टिकट पाया है। 16 से 24 सितंबर तक सर्बिया के बेलग्रेड में प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विज्ञापन
Haryanvis once again dominated the trials of the Senior World Wrestling Championship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 16 से 24 सितंबर तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में एक बार फिर से हरियाणवी दबदबा दिखाई दिया। पंजाब के पटियाला स्थित साई सेंटर में हुए ट्रायल में चयनित 30 पहलवानों में 18 हरियाणवियों ने परचम लहराया है। फ्री स्टाइल में छह, महिला वर्ग में सात, और ग्रीको रोमन में पांच पहलवानों टिकट कटाया है।

विज्ञापन


कुश्ती की दुनिया में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के पहलवान अपना अलग ही दमखम रखते हैं। प्रदेश के युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम चमका रहे हैं। पंजाब के पटियाला में 25-26 अगस्त को हुई सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा दिखाई दिया। बेलग्रेड में होने वाली प्रतियोगिता में 18 पहलवानों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
फ्री-स्टाइल वर्ग
अमन (57, हरियाणा) रेलवे से खेलते हैं, आकाश दहिया (61, हरियाणा) सेना से खेलते हैं, अनुज (65, हरियाणा), नवीन (74, हरियाणा), सचिन मोर (74, हरियाणा), सुमित मलिक (125, हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन
मनीष, (60, हरियाणा) रेलवे से खेलते हैं, अंकित गुलिया (72, हरियाणा) सेना से खेलते हैं, साजन (82, हरियाणा) रेलवे से खेलते हैं, मनोज (87, हरियाणा), मेहर सिंह (130, हरियाणा) शामिल हैं।


महिला वर्ग
अंतिम पंघाल (53, हरियाणा), सरिता (57, हरियाणा), अंजलि (59, हरियाणा), मनीषा (62, हरियाणा), अंतिम (65, हरियाणा), प्रियंका (68, हरियाणा), ज्योति बेरवाल (72, हरियाणा) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed