{"_id":"62e17b1f6a26ce7afd663bbd","slug":"haryana-wrestler-rohit-sharma-won-silver-medal-in-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाए रोहतक के रोहित शर्मा, जीता रजत पदक, सोनीपत में करते हैं अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाए रोहतक के रोहित शर्मा, जीता रजत पदक, सोनीपत में करते हैं अभ्यास
Wed, 27 Jul 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:22 PM IST
सार
सोनीपत के जुआं अखाड़े के पहलवान ने इटली के रोम में हुई प्रतियोगिता में पदक जीता। अंडर-17 ग्रीको रोमन में रोहित ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक दिखाते पहलवान रोहित शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इटली के रोम में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गांव जुआं अखाड़े के पहलवान रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहित ने मालडोवा के पहलवान शरमनोव से अंतिम क्षण तक मुकाबला किया, लेकिन 12-9 के अंतर से कुश्ती हारते हुए स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया। रोहित के रजत पदक जीतने पर साथी पहलवानों में खुशी का माहौल है। रोहित अपनी तीनों कुश्तियां जीतकर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव जुआं के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे अखाड़े के संचालक पहलवान संजीत ने बताया कि रोहतक के गांव घिलौड़ निवासी रोहित शर्मा उनके पास अखाड़े में अभ्यास करते हैं। रोहित ने ग्रीको रोमन श्रेणी के 48 किलो भारवर्ग में इटली के रोम में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
सोमवार को रोहित ने अपनी तीनों कुश्तियां जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार देर रात स्वर्ण पदक के लिए रोहित का मुकाबला मालडोवा के शरमनोव से हुआ। मुकाबले के शुरू में रोहित ने मैच को रोचक बना दिया, लेकिन विरोधी पहलवान लगातार बढ़त बनाता रहा। अंत में स्कोर 12-9 था। रोहित ने आखिरी सेकेंड तक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
संजीत पहलवान ने बताया कि रोहित के रजत पदक जीतने पर साथी पहलवानों व अखाड़े से जुड़े अन्य लोगों ने खुशी की लहर है। संजीत ने बताया कि रोम से लौटने पर रोहित को सम्मानित किया जाएगा। रोहित की जीत पर प्रशिक्षक डालमिया, प्रशिक्षक बलवंत सिंह, विनोद सरपंच, मुकेश सरपंच, जोगेंद्र उर्फ बिल्लू, विक्की, नीटू मास्टर, कुलदीप, संजय, ओम पहलवान, प्रताप ठेकेदार सहित अन्य ने रोहित की जीत पर खुशी व्यक्त की।