फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Students will get tablets on first come first serve basis

Haryana: विद्यार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे टैबलेट, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र

Wed, 29 Mar 2023 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 12:35 AM IST
सार

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। 10वीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी पुराने टैबलेट रखेंगे, 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 11वीं में मिले से पढ़ाई करेंगे। जिन विद्यार्थियों के टैबलेट गुम या चोरी हो गए हैं, उन्हें एफआईआर की कॉपी जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
Haryana: Students will get tablets on first come first serve basis
Tab - फोटो : TCL

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राजकीय स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। बेहतर पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को शुरुआत से ही टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टैबलेट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पिछले वर्ष टैबलेट वितरित किए थे। परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों को टैबलेट स्कूलों में जमा करने के निर्देश दिए थे। स्कूलों में जो टैबलेट जमा होंगे उन्हें दसवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


यदि कोई विद्यार्थी दसवीं कक्षा में फेल हो जाता है और वह उसी स्कूल में दाखिला लेता है तो वह पूर्व में दिया गया टैबलेट अपने पास रख सकता है। वहीं 11वीं कक्षा पास करके 12वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पूर्व में मिले टैबलेट से ही पढ़ाई जारी रखनी होगी। दूसरी तरफ यदि कोई विद्यार्थी 12वीं कक्षा में फेल हो जाता है और उसी स्कूल में दाखिला लेता है तो उसे विद्यालय के स्टॉक से टैबलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट होना अनिवार्य
स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों को जो टैबलेट वितरित किए जाएंगे, उनमें मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (एमडीएम) होना अनिवार्य होगा। यदि किसी टैबलेट में एमडीएम नहीं है तो तो शिक्षक को इस बारे में अवसर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी होगी। निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी विद्यार्थी को बिना एमडीएम टैबलेट दिया जाता है तो उसकी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। जिन विद्यार्थियों ने अब तक टैबलेट जमा नहीं किया है उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मुख्यालय पर बनाया जाएगा टैबलेट बैंक
शिक्षा अधिकारियों की माने तो जिला मुख्यालय पर टैबलेट बैंक भी बनाया जाएगा। यहीं से जिले के स्कूलों में जरूरत के अनुसार टैबलेट भिजवाए जाएंगे। यदि किसी स्कूल में अतिरिक्त टैबलेट हैं तो उन्हें टैबलेट बैंक में रखवाया जाएगा। स्कूल में क्षतिग्रस्त हालत में पहुंचे टैबलेट भी बैंक में रखे जाएंगे। 10वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने स्कूलों में टैबलेट जमा कराने शुरू करा दिए हैं।


शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। -नीति, जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed