फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Six drums of petrol kept illegally stocked in Sonipat

Haryana: सोनीपत में अवैध स्टॉक कर रखा छह ड्रम पेट्रोल, 14 ड्रम थिनर बरामद

Fri, 18 Oct 2024 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 11:58 PM IST
सार

गांव खुरमपुर में खाद्य और आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा डाला। आसौदा रिफाइनरी से सप्लाई होने वाले डीजल व पेट्रोल को चालकों से सांठगांठ कर लेने के बाद अवैध रूप से रखकर बेचने का शक है। आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Haryana: Six drums of petrol kept illegally stocked in Sonipat
पेट्रो पदार्थ के अवैध स्टाक पर कार्रवाई करते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में गांव खुरमपुर में प्लॉट के अंदर छापा डालकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने अवैध रूप से रखा डीजल, पेट्रोल व थिनर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आसौदा रिफाइनरी से डीजल व पेट्रोल टैंकरों के माध्यम से अन्य राज्यों में आपूर्ति किया जाता है। जिनके चालकों से सांठगांठ कर तेल की चोरी कराकर यहां स्टॉक में रखकर बेचा जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि गांव खुरमपुर में प्लॉट में चोरी के तेल का अवैध धंधा होता है। जिस पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने पुलिस टीम को अपने साथ लेकर प्लॉट पर छापा डाला। टीम ने मौके से छह ड्रम पेट्रोल, पांच ड्रम डीजल व 14 ड्रम थिनर के बरामद किए।
विज्ञापन


टीम को मौके पर गांव लाठ निवासी कृष्ण व निलौठी निवासी अजय व गौरव मिले। उन्होंने पूछताछ में मौके पर मिले तेल के ड्रमों को अपना बताया, लेकिन टीम के मांगे जाने पर इतनी मात्रा में तेल का स्टॉक रखे जाने को लेकर कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। जिस पर टीम ने ड्रम अपने कब्जे में ले लिये। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर खुरमपुर गांव में पहुंचे थे, जहां पर तेल का स्टॉक मिला है। रिफाइनरी से आने वाले तेल के टैंकरों से तेल चोरी कर यहां पर स्टॉक करने का अंदेशा है। तीन लोगों को पकड़ा गया है। -प्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed