{"_id":"65d7862a994e6152e5063a2b","slug":"haryana-school-education-board-examination-will-be-held-at-84-centres-preparations-intensified-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114235-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 84 केंद्रों पर होगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 84 केंद्रों पर होगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा, तैयारी तेज
Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। सभी केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर विद्यार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों के रोल नंबर पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिले में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र सोनीपत खंड में बनाए गए हैं। यह बनाए गए परीक्षा केंद्रों की संख्या 40 है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था करने के लिए तेजी से तैयारी चल रही है। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगे, वहां सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 25 फरवरी को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षकों को बस्ते वितरित किए जाएंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए फ्लाइंग दस्ते नियुक्त नहीं किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। इसमें एक राजकीय स्कूल तो दूसरे निजी विद्यालय से होंगे। निरीक्षण के लिए जिले में गठित की गई टीमें जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
कहां कितने परीक्षा केंद्र बनाए
खंड परीक्षा केंंद्र
गन्नौर 12
गोहाना 24
खरखौदा 08
सोनीपत 40
कुल 84
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र अधीक्षकों को 25 फरवरी को सामग्री वितरित की जाएगी।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्