फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Praveen Rani of Sonipat becomes Deputy Mayor of Hertsmere Borough of England

Haryana: इंग्लैंड के हर्ट्समेरे बरो में डिप्टी मेयर बनीं सोनीपत की प्रवीण रानी, बेटे सबसे कम उम्र के अनुरक्षक

Thu, 30 May 2024 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 10:05 PM IST
सार

बेटे तुषार कुमार ने सबसे कम उम्र के अनुरक्षक बन प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से सोनीपत में भी खुशी है। मां-बेटे एक साल पहले ही हर्ट्समेरे बरो काउंसिल के सदस्य चुने गए थे।

विज्ञापन
Haryana: Praveen Rani of Sonipat becomes Deputy Mayor of Hertsmere Borough of England
सोनीपत के खरखौदा के गांव रोहणा की बहू प्रवीण रानी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत की बहू प्रवीण रानी ने इंग्लैंड के हर्ट्समेरे बरो शहर की डिप्टी मेयर और बेटे तुषार कुमार ने इसी शहर के सबसे कम उम्र के अनुरक्षक बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोनीपत के गांव आंवली में जन्म लेने वाली प्रवीण रानी का विवाह खरखौदा के गांव रोहणा निवासी सुनील दहिया के साथ हुआ था।

विज्ञापन


सुनील दहिया हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं। प्रवीण रानी करीब 12 साल से लंदन में रह रही हैं। उन्होंने लंदन में एक शिक्षक के रूप में समाजसेवा के क्षेत्र में और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। जिस कारण इस शहर में मां व बेटे चुनाव जीते।
विज्ञापन


काउंसिल सदस्य चुने जाने के बाद कड़ी मेहनत से प्रवीण रानी ने डिप्टी मेयर तक का सफर तय किया। वहीं प्रवीण रानी के बेटे तुषार ने भी महज 21 वर्ष की आयु में इंग्लैंड के हर्ट्समेरे बरो के अनुरक्षक बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस यूके ब्यूटी क्वीन में रनरअप रहकर चर्चा में थीं प्रवीण
प्रवीण रानी मिस यूके ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में रनरअप रहीं। इससे चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने समाजसेवा के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखा था। प्रवीण रानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को भी सार्थक करने का काम किया है। डिप्टी मेयर बनने के बाद प्रवीण रानी ने अपनी सफलता के लिए लंदन में रहने वाले भारतीयों का आभार व्यक्त किया है।


उपलब्धियां प्रेरणास्रोत : कविता जैन
वर्ष 2019 में प्रवीण रानी को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण और एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए योगदान के लिए सम्मानित किया था। कविता जैन ने प्रवीण रानी व उनके पुत्र की उपलब्धि पर बधाई दी। कहा कि सात समंदर पार एक महिला की उपलब्धियां देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed