फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: PM Modi said - Congress's royal family is the most corrupt

Haryana: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का शाही परिवार सबसे भ्रष्ट, दलालों व दामादों के हवाले किया हरियाणा

Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, गोहाना,सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, गोहाना,सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री गोहाना की रैली में कांग्रेस पर बरसे। 48 मिनट के भाषण में दलित उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। रोहतक व सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अलावा पानीपत के चार हलकों सहित 22 विधानसभा प्रत्याशी मंच पर पहुंचे। मंच से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व सांसद अरविंद शर्मा की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
Haryana: PM Modi said - Congress's royal family is the most corrupt
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गदा भेंट करते कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना की रैली के मंच से कांग्रेस पर हमलावर रहे। हुड्डा के गढ़ में बुधवार को हुई जन आशीर्वाद रैली में उन्होंने कांग्रेस को दलाली, दामाद, दलित उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। बोले, कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है, जिसने हरियाणा को दलालों व दामादों के हवाले कर दिया है। जहां-जहां कांग्रेस ने कदम रखा, वहां-वहां भ्रष्टाचार व परिवारवाद पनपा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए वोटर तो जानते भी नहीं होंगे कि 10 साल पहले हरियाणा में किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया था। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। इनसे कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं ये आप जानते हैं। यहां एक भी नाैकरी ऐसी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो।
विज्ञापन


सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार होता था। हरियाणा को लूटकर खाने वाली भ्रष्ट कांग्रेस को हरियाणा की सरकार से मीलों दूर रखना है तब जाकर हरियाणा बचेगा। आपका मुझ पर हक है। मुझे भी तो हरियाणा कर्ज चुकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11:45 बजे गोहाना बाईपास स्थित मैदान में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बजकर एक मिनट पर अपना संबोधन शुरू किया। हरियाणवी अंदाज में राम-राम करते हुए सर छोटूराम व दादा लख्मीचंद को नमन किया। बोले, आज मैं जो हूं उसमें हरियाणा का भी बड़ा योगदान है। हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टाॅप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है।

कल रात को ही अमेरिका से लाैटा हूं। वहां हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया गया। आज हरियाणा भ्रष्टाचार व परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, प्रदेश सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी से खरीदने का फैसला लिया, जबकि कांग्रेस सरकार एमएसपी पर फसलें खरीदने में नफरत करती है।

कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने बासमती धान के निर्यात की न्यूनतम सीमा हटा ली है। तिलहन के आयात पर टैक्स बढ़ा दिया है। इससे किसानों को फायदा होगा। मंच से मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व गोहाना से प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का अपने संबोधन में जिक्र कर पीठ थपथपाई।

भ्रष्टाचार व दलित उत्पीड़न पर मोदी ने कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। पर्ची व खर्ची बंद हो गई है। 8 अक्तूबर के बाद नई सरकार फिर नाैजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी। ये पूरी बेल्ट अवसर से भरी है। यहां विकास कार्य आधुनिक पहचान दे रहे हैं। 2014 से पहले जब यहां कांग्रेस का राज था। हुड्डा मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब ऐसा कोई साल नहीं था जब दलितों के साथ अन्याय नहीं होता था। हर कोई जानता था इस खेल को कांग्रेस ही खाद पानी देती है। जो भी खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ कांग्रेस साजिश करने लगती है। दलित समाज ये ड्रामा देख रहा है। कांग्रेस ने दलित- आदिवासी व पिछड़ा वर्ग को उसके हकों को वंचित रखा है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की चाैथी पीढ़ी भी आरक्षण को हटाने की बात कर रही है। कांग्रेस की आरक्षण विरोधी चालों से सावधान रहना है।

नायब सैनी के किवाड़ खुले रहते हैं लोगों के लिए
मोदी ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी को सीएम बनाया। इतने कम समय में ही इन्होंने हरियाणा के दिल में जगह बनाई है। आज लोग कहते हैं कि नायब सैनी किसान का बेटा है, इसके किवाड़ लोगों के लिए खुले रहते हैं जबकि कांग्रेस में मुख्यमंत्री और मंत्री आपस में लड़ते रहते हैं। कर्नाटक में सीएम और डिप्टी सीएम आपसी लड़ाई में बिजी हैं। उन्हाेंने कहा कि हरियाणा को भी बहुत सावधान रहना है। गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में ही हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ेगी।

भ्रष्टाचार की जन्मदात्री कांग्रेस, मिल जाता है लूट का खुला लाइसेंस
प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां-वहां भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद बढ़ जाता है। देश के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पैदा करने, पालने-पोसने वाली जन्मदात्री पार्टी कांग्रेस है। शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। जब हाईकमान भ्रष्टाचारी है तो नीचे फिर लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब क्या होता था। नए वोटर तो जानते भी नहीं होंगे। किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया था। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। इनसे कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं ये आप जानते हैं। यहां एक भी नाैकरी ऐसी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो। सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस को हरियाणा की सरकार से मीलों दूर रखना है तब जाकर हरियाणा बचेगा। आपका मुझ पर हक है मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है।

प्रोटोकॉल से हटकर पीएम मोदी ने दिखाई आत्मीयता, राजीव जैन की थपथपाई पीठ
सोनीपत के गोहाना में आयोजित जन आशीर्वाद रैली स्थल पर बने हेलिपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन के स्नेह पूर्वक गाल पकड़ते हुए।  संवाद


गोहाना के सेक्टर 13-14 के मैदान में सोनीपत, रोहतक व पानीपत की 22 विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलिपैड पर प्रोटोकॉल से हटकर आत्मीयता दिखाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्नेह पूर्वक न केवल उनके कान व गाल पकड़े, अपितु उनकी पीठ पर दो बार थपकी देकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed