{"_id":"6616c7175a328091e604604a","slug":"haryana-money-recovered-along-with-smuggled-liquor-in-the-code-of-conduct-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आचार संहिता में तस्करी कर लाई शराब के साथ रुपये भी बरामद, खरखौदा में पकड़ा गया शराब का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आचार संहिता में तस्करी कर लाई शराब के साथ रुपये भी बरामद, खरखौदा में पकड़ा गया शराब का जखीरा
Wed, 10 Apr 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/खरखौदा/गोहाना/राई (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/खरखौदा/गोहाना/राई (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:36 PM IST
सार
गोहाना में पुलिस व आबकारी टीम ने पानीपत के नौल्था निवासी युवक की कार से 40 पेटी शराब व 3.04 लाख रुपये बरामद किए। शराब का जखीरा खरखौदा में पकड़ा गया। 2150 पेटी शराब बरामद की गई है। कुंडली पुलिस ने भैरा बांकीपुर के पास गाड़ी सवार दो युवकों ने 75 पेटी शराब की बरामद की।
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियों को मालखाना में ले जाने के लिए ट्रक से उतारते मजदूर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस टीम लगातार शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। साथ ही गोहाना में शराब तस्करी के आरोपियों से तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। शराब तस्करी के लिए पहले से बदनाम खरखौदा से एक बार फिर से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। जिले भर से करीब 23 सौ पेटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर पिपली गांव स्थित शराब ठेके के पास बने एक मकान में जांच की। पुलिस काे सूचना मिली थी कि दिल्ली के खेड़ा खुर्द निवासी नरेंद्र के गांव पिपली स्थित मकान में मांडोठी के धर्मेंद्र व सिसाना के भूपेंद्र ने विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करने के लिए शराब को अवैध रूप से लाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन
टीम ने छापा डाला तो मकान के अंदर देसी व अंग्रेजी के विभिन्न मार्का की 466 पेटी शराब बरामद हुई। इस शराब की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने धर्मेंद्र व भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जटोला गांव से 17 सौ पेटी शराब बरामद
सोनीपत की क्राइम यूनिट की तरफ से गांव जटोला में एक गोदाम पर छापा डाल कर करीब 17 सौ पेटी शराब बरामद की। पकड़ में आई शराब में देसी, अंग्रेजी की विभिन्न मार्का की शराब शामिल हैं। पुलिस की पकड़ में आई अवैध शराब की कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
ईको वैन से 75 पेटी शराब बरामद
कुंडली थाना पुलिस ने ईको वैन से 75 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध रूप से लाई गई शराब के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें दिल्ली के गांव सिंघोला निवासी कश्मीर सिंह व दिल्ली के गांव तिग्गीपुर निवासी कृष्ण शामिल हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गोहाना से शराब के साथ तीन लाख रुपये बरामद
गोहाना शहर थाना पुलिस ने जींद मार्ग पर राम शरणम् आश्रम के पास से से युवक को अवैध रूप से लाई गई 40 पेटी शराब व 3.04 लाख रुपये के साथ पकड़ा है। आरोपी अपनी कार से जा रहा था। पुलिस व आबकारी विभाग की चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। आरोपी पानीपत के गांव नौल्था निवासी बिजेंद्र है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीन युवकों को 118 पेटी सहित पकड़ा
महाराणा प्रताप चौक के पास से सेक्टर-27 पुलिस व आबकारी की टीम ने दो गाड़ियों से 118 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दिल्ली के वाजिदपुर निवासी संजय और विवेक को 84 पेटी सहित पकड़ा। वहीं निरथान के अमित को दूसरी गाड़ी से 34 पेटी शराब सहित पकड़ा है।