फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: MLA arrested; Son and daughter-in-law took responsibility, refrained from saying anything

Haryana: विधायक की गिरफ्तारी; बेटे-बहू ने संभाली जिम्मेदारी, कुछ भी बोलने से परहेज

Sun, 21 Jul 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 08:04 PM IST
सार

सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने जंजीरें बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी चौक पर एकत्रित होकर रोष जताया। विधायक के कई करीबियों ने गुरुग्राम में डेरा डाला है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने विधायक को गिरफ्तार कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Haryana: MLA arrested; Son and daughter-in-law took responsibility, refrained from saying anything
सोनीपत के गांधी चौक पर जंजीर व काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। उनसे गुरुग्राम में पूछताछ की जा रही है। विधायक को करीब 26 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में विधायक की शहर में गैरमौजूदगी में उनके बेटे ललित पंवार व बहू समीक्षा पंवार ने सामाजिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभाल ली है। दोनों ने रविवार को गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उधर, विधायक की गिरफ्तारी पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने खुद को जंजीर में बांधकर गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को शुक्रवार को गुरुग्राम में बुलाने के बाद 15 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने उन्हें वर्ष 2013 के एक खनन मामले में धनशोधन के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया है। अंबाला की जिला अदालत में पेश कर उन्हें 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद विधायक को ईडी की टीम गुरुग्राम में ले गई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि ईडी ने गुरुग्राम में विधायक पंवार को अपने किसी अस्थाई कार्यालय में कस्टडी में रखा और उनसे पूछताछ की जा रही है। विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत में रविवार को उनके परिवार ने सब कुछ सामान्य होने का आभास कराने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों ने सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बड़े बेटे ललित पंवार व पुत्रवधू समीक्षा पंवार ने इसके लिए जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुरथल व सोनीपत शहर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया साथ ही कार्यकर्ताओं व शहरवासियों से मुलाकात भी की और उन्हें विधायक को लेकर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। हालांकि गिरफ्तारी मामले में विधायक के परिवार के किसी भी सदस्य ने कुछ बोलने से परहेज किया।

गुरुग्राम में डेरा डाले हैं विधायक के करीबी
विधायक के कई करीबियों ने गुरुग्राम में डेरा डाल लिया है। सूत्रों का कहना है कि वह गुरुग्राम में रहकर हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वह इसे लेकर उनके वकील के संपर्क में बने हुए हैं।


कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, खुद को जंजीरों में बांधा
विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार भाजपा के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। रविवार को भी गांधी चौक पर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद को बेड़ियों से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की बढ़त से भाजपा बौखला गई है। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ईडी का इस्तेमाल करके कांग्रेस के नेताओं को निशाना बना रही है। भाजपा सरकार में जगह-जगह घोटाले हो रहे हैं, लेकिन उनकी जांच के लिए कुछ नहीं होता। इस दौरान प्रशांत शर्मा, अनुज जैन, सुरेंद्र नैयर, मनीष सैनी, बिन्नी भारद्वाज, ऋतुराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed