फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana government is preparing to deal with the emergency situation of Corona period

कोरोना: आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, परिवहन विभाग ऑक्सीजन, नाइट्रोजन टैंकर की रिपोर्ट कर रहा तैयार

Wed, 12 Jan 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परिवहन विभाग ऑक्सीजन, नाइट्रोजन टैंकर की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। टैंकरों के नंबर, मालिक व चालक के नंबर सरकार ने मंगवाए है। टैंकरों में जीपीएस लगा होने के साथ सक्रियता का परीक्षण किया जाएगा। कोराना संक्रमण बढ़ने के चलते ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Haryana government is preparing to deal with the emergency situation of Corona period
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों के बारे में जानकारी मंगवाई है। टैंकरों में जीपीएस लगा होने और उसके सक्रिय होने की रिपोर्ट बनाकर भेजने को कहा गया है। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह टैंकर के मालिकों और चालकों के नंबर भी अपने पास रखें। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन आपूर्ति निर्बाध रखने की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी ज्यादातर लोग घरों में ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के मामले भी सामने नहीं आए हैं। उसके बावजूद सरकार ने आपात स्थिति की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में संक्रमण के गंभीर होने के साथ ही ऑक्सीजन की जरूरत भी पड़ सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन की तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार ने परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांगी है कि ऑक्सीजन और नाइट्रोजन ले जाने वाले टैंकरों की संख्या कितनी है। उनकी मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है। सभी में जीपीएस लगा होने और उसके सक्रिय होने की रिपोर्ट परिवहन विभाग के अधिकारियों को सरकार के पास भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टैंकरों के मालिकों और चालकों के नंबर भी परिवहन विभाग में रखने को कहा गया है, जिससे आपात स्थिति में इनको तत्काल बुलाया जा सके। साथ ही जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है। इससे जरूरत पड़ने पर कभी भी ऑक्सीजन को एक स्थान से दूसरे पर लाने-ले जाने का कार्य किया जा सकेगा। 

सरकार के निर्देश के बाद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के टैंकरों की फिटनेस कराई जा रही है। इनकी रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। जरूरत के अनुसार सरकार के निर्देश पर इनका प्रयोग किया जा सकेगा। - राजेश मलिक, सड़क सुरक्षा अधिकारी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed