फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal said that the power shortage in the state will be rectified in 10 days

हरियाणा: बिजली कटौती पर बोले सीएम- 10 दिन में बिजली किल्लत होगी दूर, प्रदेश में हालात ज्यादा खराब नहीं

Sun, 01 May 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 09:19 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में मटके फूटते थे, हमारी सरकार ने 5600 गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पाइप लगाकर सूखे क्षेत्रों में पानी शिफ्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal said that the power shortage in the state will be rectified in 10 days
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter/@mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बिजली किल्लत को 10 दिन में दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में वर्तमान में बिजली किल्लत है, लेकिन प्रदेश में इतने ज्यादा खराब हालात नहीं हैं। कांग्रेस के राज में सड़कों पर मटके फूटते थे। वर्तमान सरकार ने जगमग योजना के तहत प्रदेश के 5600 गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंचाई है, जबकि केवल 800 गांव ही बाकी है। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव नाहरा में अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन सच्चाई यह है कि 6 वर्षों में बिजली क्षेत्र में बेहतरीन काम हुआ है। पिछले साल की तुलना में प्रदेश में बिजली की खपत इस बार 50 प्रतिशत ज्यादा है, जिसका 30 प्रतिशत प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर ही पूरा किया है।

विज्ञापन

 

जहां तक उद्योगों का सवाल है तो उद्योगों में ज्यादा डिमांड है, इसलिए फिलहाल रात को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लक्ष्य है कि पानी की बूंद-बूंद बचाई जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है, उनमें पाइप लगाकर सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ तालाबों की गहराई ज्यादा है, तो वहां पर मछली पालन का काम शुरू करवाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed