{"_id":"66ca1d8e1bfee3944d0e67ec","slug":"haryana-bus-accident-in-kurukshetra-paralympian-amit-s-cousin-dies-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में बस हादसा, पैरालंपियन अमित के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में बस हादसा, पैरालंपियन अमित के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम पसरा
Sat, 24 Aug 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:21 PM IST
सार
अमित सरोहा 26 अगस्त को पेरिस के लिए रवाना होने वाले हैं। सोनीपत के बस परिचालक देवीलाल भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पेरिस पैरालंपिक में रवाना होने से पहले ही सोनीपत निवासी पैरालंपियन अमित सरोहा के परिवार के लिए बुरी खबर आई है। कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियां के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुए हादसे में उनके चचेरे भाई व रोडवेज बस चालक गांव बैंयापुर के नरेंद्र की जान चली गई। हादसे का पता लगते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
पेरिस में चार दिन बाद शुरू हो रहे पैरालंपिक के लिए गांव बैंयापुर के लाडले अमित सरोहा जमकर पसीना बहा रहे थे। वह 26 अगस्त को पेरिस के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके पेरिस जाने से पहले ही उनके परिवार में मातम पसर गया है। कुरुक्षेत्र में हुए हादसे में उनके चचेरे भाई नरेंद्र की मौत हो गई। वह हरियाणा रोडवेज में चालक थे और पानीपत डिपो में कार्यरत थे।
विज्ञापन
वह शनिवार को दिल्ली से पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। कुरुक्षेत्र में उनकी बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां नरेंद्र की जान गई, वहीं 23 सवारी घायल हो गईं। हादसे में बस परिचालक सोनीपत के ही देवीलाल भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
परिजन ने बताया कि हादसे का शिकार हुए नरेंद्र के पास दो बेटे हैं। अभिनव (8) और शौर्य (5) हैं। हादसे से गांव में मातम पसर गया है। जिसे भी हादसे का पता लगाए वह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच गया।