{"_id":"659c3f79d4a335ced602b2f6","slug":"haryana-becomes-overall-champion-in-wrestling-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12097-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुश्ती में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुश्ती में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में अ
सोनीपत। डीएवी राष्ट्रीय स्कूली खेलों का सोमवार को समापन हो गया। कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा तो भारोत्तोलन में अंडर-14 आयुवर्ग में झारखंड ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीती। जूडो की स्पर्धाएं पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में खेली गईं, वहीं कुश्ती व भारोत्तोलन के मुकाबले खरखौदा के प्रताप स्कूल में आयोजित किए गए। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित समापन समारोह पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने जूडो के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
डीएवी मल्टीपरपज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं राज्य समन्वयक डीएवी स्पोर्ट्स, आरओ हरियाणा जोन वीके मित्तल ने बताया कि डीएवी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 4 से 8 जनवरी तक आयोजित की गईं। पहले दो दिन जहां लड़कियों के विभिन्न खेलों के मुकाबले खेले गए, वहीं अंतिम दो दिन लड़कों के वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रताप स्कूल में अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया ने शिरकत की। उन्होंने विजेता रहे खिलाड़ियों को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।
यह रहा परिणाम
भारोत्तोलन प्रतियोगिता
अंडर-14 आयु वर्ग के 73 से 96 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड की टीम ने 10 अंक प्राप्त कर ओवरऑल ट्राॅफी जीती। हरियाणा की टीम 5 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
-अंडर -17 आयु वर्ग में हरियाणा की टीम ने 55 से 96 किलोग्राम भार वर्ग में 26 अंक प्राप्त कर ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने 8 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-अंडर- 19 आयु वर्ग में 61 से 102 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की टीम ने 10 अंक प्राप्त कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती। हरियाणा और राजस्थान की टीम 8 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।
कुश्ती प्रतियोगिता
अंडर -14 आयु वर्ग में 32 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में 38 अंक, अंडर-17 आयु वर्ग में 36 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में 55 अंक, अंडर-19 आयु वर्ग में 75 से 84 किलोग्राम वर्ग में 42 अंक प्राप्त कर हरियाणा की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।