फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Harinam Sankirtan was done by taking out Prabhatpheri

Sonipat News: प्रभातफेरी निकाल किया हरिनाम संकीर्तन

Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Harinam Sankirtan was done by taking out Prabhatpheri
फोटो 01- सोनीपत के भरतपुरी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य। - फोटो : कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से तुलसी पूजन कर प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी पालीवाल धर्मशाला, प्रभु नगर, गोकुल नगर, वेस्ट रामनगर, पत्थर वाली गली, कृष्णा नगर होते हुए भरतपुरी में सतीश गुप्ता के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। हरिनाम संकीर्तन में रघु कुमार दास ने हरिनाम का महत्व बताकर प्रभु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वेस्ट रामनगर व सेक्टर-12 में 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

संकीर्तन में सुनीता, चंद्रेश, लक्ष्मी, देवदासी ने भगवान श्रीकृष्ण व रामजी के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। संकीर्तन में भागवत तत्व दास, धर्मदास, सीए कृष्ण कुमार, श्याम सिंह रावत, कृष्ण पांचाल, भारत, सुरेश, अखिलेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed