फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Operation Dosti Campaign launched to stop incidents of stone pelting on trains, Railway Police Force on alert

ऑपरेशन दोस्ती: ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने के लिए अभियान शुरू, रेलवे पुलिस बल अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 09:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Thu, 25 Jul 2024 09:15 AM IST
सार

जनवरी से अब तक ट्रेनों पर पत्थरबाजी के 13 मामले दर्ज किए गए हैं। 11 मामलों को सुलझा लिया गया है, जबकि दो में आरोपियों तलाश जारी है। जागरूकता के लिए ऑपरेशन दोस्ती अभियान शुरुआत किया गया है।

विज्ञापन
Operation Dosti Campaign launched to stop incidents of stone pelting on trains, Railway Police Force on alert
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रेनों पर आए दिन होने वाली पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन दोस्ती शुरू की है। इससे आपीएफ न सिर्फ लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि पत्थरबाजाें को भी चिह्नित करेगी। पिछले छह माह में सोनीपत में ट्रेनों पर पथराव के 13 मामले सामने आए हैं, जबकि बीते एक सप्ताह में ही वंदेभारत पर दो बार पथराव की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के आसपास लगती कॉलोनियों में लगातार ट्रेनों पर पत्थरबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। पत्थरबाजी अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों पर की जाती है। रेलवे लाइन से लगते इन क्षेत्रों में बच्चे कई बार खेल-खेल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर देते हैं, जिससे कई बार यात्री चोटिल हो चुके हैं। इससे गाड़ियों की समयबद्धता भी प्रभावित होती है। वहीं, रेलवे को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


आरपीएफ के मुताबिक, 11-12 जुलाई को दिल्ली-अंबाला अप लाइन पर राठधना-नरेला स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर जुर्माना लगाया है, जबकि दूसरे मामले में 14 दिन बीत जाने के बावजूद आरपीएफ आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में पत्थरबाजी व गिरफ्तारी की घटनाएं
माह घटना गिरफ्तारी
जनवरी 03 03
फरवरी 01 01
मार्च 03 03
अप्रैल 02 01
मई 02 02
जून 00 00
जुलाई 02 01

पत्थरबाजी को लेकर चिह्नित कॉलोनियां
राठधना-नरेला स्टेशन के बीच, हरसाना कलां, सुंदर सावरी कॉलोनी, शनि मंदिर के आसपास, ईदगाह कॉलोनी, ज्ञान नगर, गांव बैयापुर खुर्द आदि।

अधिकारी के अनुसार
जनवरी से अब तक ट्रेनों पर पत्थरबाजी के 13 मामले दर्ज किए गए हैं। 11 मामलों को सुलझा लिया गया है, जबकि दो में आरोपियों तलाश जारी है। जागरूकता के लिए ऑपरेशन दोस्ती अभियान शुरुआत किया गया है। इसे एक साल पहले भी चलाया गया था, लेकिन बीच में बंद कर दिया था। ट्रेन पर पथराव करने के मामले में दोषी को 5 साल तक की सजा व 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। -संगम, थाना प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed