फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rohtak STF nabs 4 miscreants linked to Himanshu Bhau gang; three pistols and 21 cartridges recovered

एसटीएफ ने हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े 4 बदमाश पकड़े: तीन पिस्तौल व 21 कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की फिराक में थे

Tue, 29 Sep 2026 11:51 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 29 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

बदमाशों की तलाशी के दौरान अर्जुन से एक पिस्तौल और मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिस्तौल अनलोड मिली। कन्हैया की से एक मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सौम्य से एक पिस्तौल और मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले।

विज्ञापन
Rohtak STF nabs 4 miscreants linked to Himanshu Bhau gang; three pistols and 21 cartridges recovered
पुलिस थाना असौदा - फोटो : संवाद

विस्तार

एसटीएफ रोहतक की टीम ने थाना आसौदा क्षेत्र में केएमपी अंडरपास के पास चार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, मैगजीन और 21 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चारों युवक गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़े नसीब उर्फ डाकु कुलासिया के संपर्क में थे और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। नसीब उर्फ डाकु कुलासिया गांव कुलासी का निवासी बताया गया है और वर्तमान में विदेश में होने की बात पुलिस शिकायत में कही गई है।

विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक संजय, एसटीएफ रोहतक की शिकायत पर थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कन्हैया पुत्र मनोज निवासी आसौदा, अर्जुन पुत्र रविन्द्र निवासी आसौदा, जतिन पुत्र जगदीश निवासी सुलतानपुर डबास और सौम्य पुत्र नरेश निवासी नजफगढ़, दिल्ली गांव आसौदा से जसौर खेड़ी की ओर जा रहे थे। केएमपी अंडरपास के पास संदिग्ध युवकों को देखकर पुलिस टीम ने वाहन रुकवाया और चारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान अर्जुन से एक पिस्तौल और मैगजीन में पांच कारतूस बरामद हुए। पिस्तौल अनलोड मिली। कन्हैया से एक मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए गए। सौम्य से एक पिस्तौल और मैगजीन में पांच कारतूस मिले। वहीं जतिन से एक मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी हथियारों के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार विदेश में बैठा नसीब उर्फ डाकु कुलासिया गैंग के नाम पर हत्या और फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है तथा उसने इन चारों को अपने गैंग में शामिल कर रखा है। पुलिस के अनुसार हथियार भी गैंग के लिए किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि एसटीएफ रोहतक में सहायक उप निरीक्षक संजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ तथा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed