फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Had murdered father along with mother for not getting land registered

Sonipat News: जमीन नाम नहीं कराने पर मां संग की थी पिता की हत्या

Mon, 28 Oct 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Had murdered father along with mother for not getting land registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव जुआं में युवक ने अपने पिता की हत्या चार एकड़ जमीन नाम नहीं कराने के कारण की थी। गिरफ्तार बेटे ने पुुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। पिता अक्सर मां से मारपीट भी करते थे। इसी के चलते उसने मां संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


गांव जुआं निवासी संजय (50) की मौत के बाद परिजन उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाने की तैयारी में थे पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस को किसी ने संजय की संदिग्ध अवस्था में मौत की जानकारी दी थी। पुलिस ने संजय के शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। वहां अंदरूनी चोट से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में शनिवार को संजय की पत्नी मीना व बेटे नितिन को गिरफ्तार किया था। महिला को जेल भेज दिया गया था। बेटे को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। बेटे ने पुलिस का बताया है कि पिता साढ़े चार एकड़ जमीन उसके नाम नहीं करा रहा था। जिसके चलते कहासुनी होती थी। वह मां के साथ भी मारपीट करता था। जिसके चलते डंडे से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed