{"_id":"677c15cbed45a52f6d0e42e6","slug":"guru-gobind-singh-was-a-symbol-of-bravery-and-courage-dr-jaya-sharma-sonipat-news-c-196-1-mgh1001-119969-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह शौर्य और साहस के प्रतीक थे : डॉ. जया शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह शौर्य और साहस के प्रतीक थे : डॉ. जया शर्मा
Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में युवक को सम्मानित करते
नारनौल। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुरलीधर सेठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाज नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के साथ आयोजित सेमिनार में सिख धर्म के सभी गुरुओं को नमन किया गया। बाल वीर दिवस भी मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व है। गुरु गोबिंद सिंह शौर्य और साहस के प्रतीक थे। गुरु गोबिंद ने 5 युवकों को अपना पंज प्यारा बताया और खालसा पंथ की स्थापना हुई। इस अवसर पर शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में विभिन्न प्रतिभाओं बलविंदर सिंह रंधावा आदि को अंगवस्त्र, गीता ग्रंथ और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेमिनार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ सभी सिख धर्म गुरुओं की याद में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार, सुनील कुमार, हर्षिता, मोनिका, भावना, कंचन, रश्मि, दुर्गा व विनय आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।