फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru-disciple will together make the school green

Sonipat News: गुरु-शिष्य मिलकर विद्यालय को बनाएंगे हरा-भरा

Thu, 05 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Guru-disciple will together make the school green
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत की जाएगी। अवकाश के चलते शिक्षक व विद्यार्थी अपने आसपास खाली पड़ी जगह पर पौधे लगाएंगे। इसके बाद 30 सितंबर तक सभी राजकीय विद्यालयों में खाली जगह पर पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों के प्रत्येक विद्यार्थी व शिक्षक से पौधरोपण करवाने का लक्ष्य रखा गया है। अवकाश से पूर्व विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में शिक्षकाें के साथ बैठक कर उनको निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को भी अभियान संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन

अभियान को तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में 5 से 11 जून तक शिक्षक और विद्यार्थी अपने आसपास खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण करेंगे। दूसरे चरण में 30 सितंबर तक विद्यालय के परिसर में पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक सभी शिक्षक व विद्यार्थी अपने लगाए गए एक-एक पौधे की देखभाल कर उन्हें पेड़ का रूप देने में सहायक बनेंगे। अवकाश के बाद सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस के प्लास्टिक प्रदूषण का अंत विषय पर जागरूक किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हर विद्यालय को बजट जारी
राजकीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग से बजट जारी किया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रत्येक विद्यालय में जारी की गई सालाना रखरखाव की कुल 15 हजार रुपये ग्रांट में से 20 फीसदी पर्यावरण संरक्षण के लिए तय की गई है। ऐसे में हर विद्यालय में पौधरोपण व इनकी देखरेख के लिए 3000 रुपये ग्रांट जारी की गई है। इसी राशि के आधार पर शिक्षक व विद्यार्थी पौधरोपण कर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएंगे।

वर्जन
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में 5 जून से एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत की जाएगी। 30 सितंबर तक खाली जगहों पर पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मार्च 2025 तक पौधों की देखरेख कर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर विद्यालय में ग्रांट जारी की गई है। -डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed