फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gun culture songs are banned, still why are criminal incidents increasing: Masoom Sharma

गन कल्चर के गाने बैन, फिर भी क्यों बढ़ रही आपराधिक वारदातें : मासूम शर्मा

Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gun culture songs are banned, still why are criminal incidents increasing: Masoom Sharma
फोटो 15: सोनीपत के सेक्टर-27 स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से से बातच
सोनीपत। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि जब गन कल्चर वाले गाने बैन हो चुके हैं, तब तो अपराधों पर लगाम लगनी चाहिए थी। लेकिन हकीकत इसके उलट है। गानों को बैन कर देने से अपराध नहीं रुकते, असली जरूरत सोच और व्यवस्था में सुधार की है। वह रविवार को सेक्टर-27 स्थित शिव मंदिर में मोनू राठधना की तरफ से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गन कल्चर, एफआईआर और बढ़ते अपराधों पर प्रदेश सरकार और तंत्र पर तीखे सवाल खड़े किए। मासूम शर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति समाज में आगे बढ़ता है, चाहे वह नेता हो, पत्रकार हो या कलाकार, उसे आजकल एफआईआर दहेज में मिलती है। चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को इसी सोच का हिस्सा बताया। गन कल्चर के गानों पर कहा कि अगर गाने अपराध की जड़ होते तो गानों के बंद होते ही अपराध खत्म हो जाते। अब तो गाने बैन हैं, फिर वारदात क्यों बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

गन कल्चर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कलाकार वही गाते हैं जो समाज और बाजार मांग करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पब्लिक की डिमांड और मार्केट की जरूरत ही तय करती है कि कैसा गाना बनेगा। कलाकार समाज का आईना होता है, ना कि उसका संचालक। राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश राजनीति की ओर बढ़ रहा है। यदि समय सही होगा तो वह भी राजनीति में जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हरियाणवी सिंगरों पर हुई फायरिंग की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि वह उस समय राज्य से बाहर थे, इसलिए उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मासूम शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अच्छाई और बुराई हर पेशे में होती है, चाहे वह नेता हो, अफसर हो या कलाकार। जरूरी यह है कि अच्छे लोग अपने काम से बुराई का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed