फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gravel started disintegrating on Shekhpura-Purkhas road under construction

Sonipat News: निर्माणाधीन शेखपुरा-पुरखास रोड की उखड़ने लगी बजरी

Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gravel started disintegrating on Shekhpura-Purkhas road under construction
फोटो 15: सोनीपत के गांव शेखपुरा से पुरखास रोड की उखड़ी हुई बजरी। संवाद
गन्नौर। शेखपुरा से पुरखास तक निर्माणाधीन सड़क कुछ ही महीने में टूटने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बजरी उखड़ने लगी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे बारिश के मौसम में सड़क खराब हो गई है। स्कूल के बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की जांच कर उसे ठीक ढंग से बनवाने की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे।कनिष्ठ अभियंता नवनीत ने बताया कि अभी सड़क पर तारकोल की पहली परत बिछाई गई है। यदि डामर उखड़ा है तो उसकी मरम्मत करवाई जाएगी। जल्द ही दूसरी परत भी बिछाई जाएगी जिससे सड़क और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed