फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gradual hunger strike of cleaning and firefighters continues

Sonipat News: सफाई और अग्निशमनकर्मियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Wed, 29 Mar 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gradual hunger strike of cleaning and firefighters continues
फोटो 04: नगर निगम कार्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते शीलकराम मल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय में सफाई और अग्निशमनकर्मियों की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी रही।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान शीलकराम मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अक्तूबर 2022 में 11 दिन की हड़ताल के दबाव में आकर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मनाना था। इनमें सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, दमकल कर्मचारियों को जॉब गारंटी देना, 1000 रुपये जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, सफाई कर्मचारी को प्रोत्साहन के तौर पर प्रतिमाह एक हजार रुपये, समान काम समान वेतन देना शामिल रहा, पर सरकार ने उन मांगों को आज तक लागू नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है।

दूसरे दिन इकाई प्रधान भारत कंडेरा, जिला प्रधान राजाभाई, राजेश, बीना, दीपक, कमला, सोमवीरी, मीना, विनोद, अशोक, विनोद कुमार, बलवान, रामफूल, प्रकाश, कमलेश, दमकल विभाग से जिला प्रधान संदीप तूर, नितिन शर्मा ,यशेंद्र, नितेश, विकास, मनोज, संदीप, बिजेंद्र,अजय, दीपक, अमित दहिया, अमरजीत, सुनील भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुनील दत्त व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed