फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government should soon issue orders regarding accepted demands: Sarv Karamchari Sangh

मानी गई मांगों के आदेश जल्द जारी करे सरकार : सर्व कर्मचारी संघ

Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Government should soon issue orders regarding accepted demands: Sarv Karamchari Sangh
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और आगामी आंदोलनों की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला प्रधान देशराज नैन ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ की सरकार के साथ हुई वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी है, उनके संबंध में जल्द पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन

देशराज नैन ने कहा कि मांगें माने जाने के बावजूद संबंधित आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में असमंजस बना हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के प्रस्तावित आंदोलनों की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन आगामी कार्यक्रमों में एकजुट होकर भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज नैन ने की, जबकि मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री ने किया। इस दौरान राई ब्लॉक प्रधान श्यामसुंदर, सोनीपत ब्लॉक सचिव दीपक बोहत, मुंडलाना ब्लॉक सचिव जोगेंद्र, खरखौदा ब्लॉक सचिव ओमप्रकाश, मुरथल यूनिवर्सिटी तकनीकी यूनियन प्रधान हरबंस लाल, क्लेरिकल यूनियन प्रधान सुरेश कुमार, बिजली विभाग उपप्रधान बिजेंद्र कादयान और अध्यापक संघ से दिनेश छिकारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed