{"_id":"64175b76c5f50cd3dc0728a4","slug":"government-should-give-compensation-by-making-special-girdawari-dipendra-sonipat-news-c-17-1-98582-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल गिरदावरी कराकर मुआवजा दे सरकार : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल गिरदावरी कराकर मुआवजा दे सरकार : दीपेंद्र
Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सोनीपत। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार फसल और कई जगह काट के बाद रखी फसल प्रभावित हुई है। प्रदेश सरकार स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दे, जिससे उनको परेशानी से बचाया जा सके। वह रविवार को सोनीपत में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।
सांसद ने कहा कि पहले पाले की मार से प्रदेश में 70 से 90 फीसदी फसल प्रभावित हुई थी, लेकिन भाजपा-जजपा सरकार ने न तो गिरदावरी करवाई और न ही मुआवजा दिलवाया। सरकार और बीमा कंपनियां किसानों के नुकसान की भरपाई के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपया डकार जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना विलंब करे किसानों की मदद के लिए आगे आकर सार्थक पहल करे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में प्रदेश के 15 सांसद चुनकर आते हैं, जिसमें 14 सांसद भाजपा के हैं और वह अकेले विपक्षी सांसद हैं। फिर भी अकेले ही संसद में प्रदेश के लोगों की आवाज को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सत्ताधारी दल संसद को चलने नहीं दे रहा है। पहले विपक्ष जनहित के मुद्दे संसद में उठाता था और जब सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती थी तो प्रतिपक्ष संसद की कार्यवाही को रोकने की मांग करता था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने विकास के मामले में प्रदेश को बर्बाद कर डाला है। कांग्रेस के कार्यकाल में 40 किलोमीटर मेट्रो बनी लेकिन मौजूदा सरकार के 9 साल में 40 किलोमीटर तो दूर की बात है, मेट्रो का काम 40 सेंटीमीटर भी आगे नहीं बढ़ा। देश की सरकार ने जिस वादे के साथ किसान आंदोलन खत्म कराया था उस वादे को लागू किए गए। उन्होंने सेक्टर-8 में कांग्रेस नेता जसपाल आंतिल के घर का उद्घाटन भी किया। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, विधायक जयवीर खरखौदा, विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, मेयर निखिल मदान, सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र आंतिल, सुरेंद्र दहिया, जसपाल आंतिल, प्रेम अत्री, मनोज रिढ़ाऊ, ललित पंवार, अर्जुन दहिया, जयभगवान दीपालपुर, कुलदीप वत्स, नरेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।