फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government cement found in officials mension

अधिकारी की निर्माणाधीन कोठी से मिली सरकारी सीमेंट

Fri, 29 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 29 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित ओमेक्स सिटी में एक सरकारी अधिकारी के निर्माणाधीन मकान के बराबर में खाली पड़े प्लॉट से भारी मात्रा में सरकारी सीमेंट बरामद कर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के बाद दो के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वकील अनूप दहिया और जेएस दहिया हैं। यह दोनों भाई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीमेंट के कट्टे बरामद कर लिए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।

सोनीपत के विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि उन्हें बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि जीटी रोड पर मुरथल के पास ओमेक्स सिटी में प्लॉट नंबर 654 बी पर मकान का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। सूचना पर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने उक्त प्लॉट पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को कुल 479 सीमेंट के कट्टे मिले।

इनमें से 242 कट्टे खाली थे, जो कि निर्माणाधीन कोठी से मिले। वहीं 237 कट्टे सीमेंट से भरे थे, जो कि बराबर वाले खाली प्लॉट में बनी कोठरी से बरामद किए गए।

सभी कट्टों पर नॉट फॉर री-सेल/रिटेल और एमआरपी नॉट एप्लीकेबल लिखा था। इस पर टीम ने 237 कट्टों को कब्जे में लेकर जीटी रोड स्थित गौरक्षा दल के थाने में रखवा दिया।

राजीव कुमार के बयानों पर थाना मुरथल में वकील अनूप दहिया एवं जेएस दहिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त दोनों के खिलाफ धारा 406, 420, 409, 120बी और 13 (1) डीपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

नायब तहसीलदार थे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने गुप्त सूचना मिलने के बाद सबसे पहले डीसी राजीव रतन के पास एक दरखास्त लगाई। दरखास्त के आधार पर डीसी ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए डीएफएससी को निरीक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए। डीएफएससी ने निरीक्षक नरेंद्र कुमार को टीम में नियुक्त किया। इसके बाद नायब तहसीलदार की अगुवाई में विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई रामेहर, सिपाही अंजीत, सतीश और हेड कांस्टेबल अनिल की टीम ने मौके पर छापा मारा।

खाली कट्टे कोठी से मिले, उनको किया खुर्द-बुर्द
विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि 242 खाली कट्टे निर्माणाधीन कोठी से बरामद किए गए थे। कोठी के बराबर में खाली प्लॉट में बनी कोठरी से 237 कट्टे भरे हुए बरामद किए गए थे। राजीव कुमार ने आरोप लगाया था कि मौके पर पहुंचे अनूप दहिया और उसके 2-3 साथियों ने खाली कट्टों को खुर्द-बुर्द कर दिया।

पीडब्ल्यूडी में एसई हैं जेएस दहिया
बताया जा रहा है कि वकील अनूप दहिया का भाई जेएस दहिया पीडब्ल्यूडी में एसई के पद पर कार्यरत है। जेएस दहिया दो सालों से भिवानी में कार्यरत हैं। इससे पहले वह चंडीगढ़ में एसई के पद पर भी कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनका रिटायरमेंट है।


क्या कहते हैं वकील अनूप दहिया
सवाल : जिस जगह से कट्टे बरामद किए गए हैं, वो कोठी आपकी है या आपके भाई जेएस दहिया की?
जवाब : वो कोठी न मेरी है, न भाई साहब की। कट्टे तो बराबर वाले खाली प्लॉट से बरामद किए गए हैं।
सवाल : आप पर आरोप है कि आपने 242 खाली कट्टे खुर्द-बुर्द कर दिए हैं?
जवाब : मौके पर नायब तहसीलदार, विजिलेंस की टीम, थाना मुरथल की पुलिस टीम समेत कुल 50 लोग थे। इन सबके सामने मैं 242 कट्टे खुर्द-बुर्द कैसे कर सकता हूं।
सवाल : आप यह ही कहना चाहते हैं कि ये मामला गलत है?
जवाब : हां, बिल्कुल ये झूठा मामला है। भाई साहब का रिटायरमेंट होने वाला है। उनकी पेंशन और अन्य फायदों में रुकावट आ जाए, इसलिए किसी ने शिकायत की होगी। यह सब रंजिशन किया गया है। वैसे भी हमने तो कोठी के निर्माण का ठेका दे रखा था। ठेकेदार ही अपने हिसाब से सब कुछ इस्तेमाल कर रहा था। हमें निर्माणाधीन कोठी में इस्तेमाल हो रहे सामान की कोई जानकारी भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed