फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   governer innaugerated haryana diwas celebrations

नई शिक्षा नीति से रोजगार के साथ नैतिक मूल्यों व संस्कारों का होगा निर्माण : बंडारू दत्तात्रेय

Wed, 02 Nov 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
governer innaugerated haryana diwas celebrations
सोनीपत। हरियाणा दिवस पर मंगलवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शामिल हुए। राज्यपाल ने सभी को नई शिक्षा नीति की अनुपालना के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसरों के साथ नैतिक मूल्य और संस्कारों की स्थापना होगी। यह एक युग प्रवर्तक नीति है। वर्ष 2030 तक यह शिक्षा नीति प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए हरियाणा सरकार ने अपने बजट में 500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा बेहतरीन कार्य कर रहा है। प्रदेश को वैदिक संस्कृति के उद्गम स्थल के रूप में न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। यहीं कुरूक्षेत्र की पावन धरा पर वेदों की रचना हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में विश्व को गीता का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 7 नवंबर तक राज्य स्तरीय बाल प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 14 नवंबर को विश्व बाल दिवस-2022 के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान सांसद रमेश कौशिक ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को 10 लाख रुपये की अनुदान राशि भेंट करने की घोषणा की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद् महासचिव रंजीता मेहता ने राज्पाल सहित आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed