फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Govardhan Puja done across the district, Annakoot's Prasad distributed

जिलेभर में किया गोवर्धन पूजन, अन्नकूट का प्रसाद बांटा

Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja done across the district, Annakoot's Prasad distributed
सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ गोवर्धन पूजन करते विधायक सुरे? - फोटो : Sonipat
जिले में शनिवार को गोवर्धन पूजन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरित किया गया। शहर के पुरानी महावीर कालोनी व सेक्टर-15 में आयोजित गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुरेंद्र पंवार, मेयर निखिल मदान, समाजसेवी ललित दीवान व सुरेंद्र छिक्कारा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अशोक अरोड़ा, प्रशांत शर्मा, संदीप जैन, संदीप भारद्वाज, मेहरचंद माणिक, हरगोविंद गंभीर, विकास खत्री, केसी बत्रा, केसी डुडेजा, चरणजीत सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 फुट के गोवर्धन से सजाया गया श्री अग्रसेन धाम
कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में 25 फुट के गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई गई। भक्तों ने गोवर्धन की परिक्रमा करके आरती की। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, राज्यपाल असम के मीडिया सलाहकार अतुल सिंघल, सोनिया अग्रवाल, श्री अग्रसेन धाम के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, एसके अग्रवाल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, विजय मित्तल, दीपक मंगला, अनिल गोयल, दीपक मित्तल, दया शंकर गुप्ता, सुरेश जैन, रश्मि मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
सेक्टर-15 में किया गया गोवर्धन पूजन
सेक्टर-15 में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा गर्ग की ओर से गोवर्धन पूजन व अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिला विस्तारक सत्यवीर यादव, जींद जिला विस्तारक सुशील बाल्याण, सुनीता लोहचब, तरुण गंगवानी, किरण बाला, सीमा गोयल, वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed