Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Goods and cash stolen after the lock of a Meesho agency office was broken; suspect captured on CCTV.
{"_id":"6af218e87646e87a120c0c54","slug":"goods-and-cash-stolen-after-the-lock-of-a-meesho-agency-office-was-broken-suspect-captured-on-cctv-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163656-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मीशो कंपनी की एजेंसी का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मीशो कंपनी की एजेंसी का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के गन्नौर स्थित मीशो कंपनी की एजेंसी में सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध। स्रोत: वी
Link Copied
गन्नौर। जय भारत काॅलोनी में चोरों ने मीशो कंपनी की एजेंसी को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर कार्यालय से सामान व नकदी के अलावा मीशो कंपनी की अलग-अलग कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ली। चोरी की कुल कीमत 1 लाख 34 हजार 684 रुपये बताई गई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। गांव खेड़ी गुज्जर निवासी संदीप ने थाना बड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने कार्यालय में रखा एक इन्वर्टर, दो बैटरियां और एचपी कंपनी का लैपटाॅप चोरी कर लिया। इसके साथ ही गल्ले में रखे 44 हजार रुपये भी ले गए। चोर मीशो कंपनी की अलग-अलग कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने चोरी हुई शिपमेंट की सूची पुलिस को सौंपी है, जिसके अनुसार उनकी कीमत 68684 रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।