फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Golden boy Neeraj's wife Himani rejected a job offer of 1.5 crores

Sonipat News: गोल्डन बॉय नीरज की पत्नी हिमानी ने ठुकराया डेढ़ करोड़ का जॉब ऑफर

Fri, 15 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Golden boy Neeraj's wife Himani rejected a job offer of 1.5 crores
फोटो :35: पति नीरज चोपड़ा संग हिमानी मोर। स्रोत सोशल मीडिया
सोनीपत। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की लाइफ पार्टनर हिमानी मोर ने अमेरिका में मिला डेढ़ करोड़ रुपये का जॉब ऑफर ठुकरा दिया है। हिमानी अपने पति का खेल कारोबार संभालेंगी।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव लड़सौली निवासी टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर ने जेवलिन में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा संग इसी साल शादी की थी। हिमानी ने अमेरिका की साउथ-ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह न्यू हैम्पशायर की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एंड फिटनेस मैनेजमेंट और एचआर मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री ले चुकी हैं।
विज्ञापन

हिमानी के पिता चांद मोर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बेटी हिमानी ने मई में डिग्री पूरी की थी। हिमानी ने फैसला किया था कि शादी के बाद वह खेल को छोड़कर खेलकूद से संबंधित कारोबार संभालेगी। इसके लिए अमेरिका में मिला डेढ़ करोड़ का जॉब पैकेज भी ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 335 करोड़ से ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक के बाद से नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में भारी बढ़ोतरी हुई है। उनकी ब्रांड वैल्यू करीब 335 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वह कई ग्लोबल और घरेलू ब्रांड को एंडोर्स करते हैं, जो उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। वह 2016 में भारतीय सेना ने जूनियर कमीशंड अधिकारी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed