फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gold medal winner Sarvin welcomed

Sonipat News: स्वर्ण पदक विजेता सरविन का किया स्वागत

Sat, 25 Jan 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Sarvin welcomed
फोटो 02- सोनीपत के साउथ प्वाइंट स्कूल में सीईओ भावना कालरा व अन्य के साथ पदक दिखाता सरविन राणा।
सोनीपत। जाहरी रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में खिलाड़ी सरविन का चौथी राष्ट्रीय सब जूनियर कर्लिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया। खिलाड़ी सरविन ने प्रतियोगिता में स्वर्ण सहित दो पदक जीते थे। विद्यालय परिसर में लौटने पर साउथ प्वाइंट समूह के अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा ने स्वागत किया। अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि राष्ट्रीय कर्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में किया गया था। इसमें देश के विभिन्न स्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी। विद्यालय की आठवीं कक्षा के सरविन सिंह राणा ने प्रतिभागिता करते हुए आइस स्केटिंग के जूनियर मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक व जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। कार्यकारी अधिकारी रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने भी विजेता खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed